कोविड-19ः पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर देश में सबसे अधिक, 12.8 प्रतिशत है, केंद्रीय दल ने मुख्य सचिव से कहा

By भाषा | Published: May 4, 2020 03:54 PM2020-05-04T15:54:53+5:302020-05-04T15:54:53+5:30

केंद्रीय टीम ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा है कि राज्य में मृत्यु दर सबसे अधिक है। मुख्य सचिव से दल ने पूछा है कि इसके लिए क्या उपाय कर रहे हैं। ममता सरकार हालांकि हमेशा इस बात को नकारती रहती है।

Corona virus India lockdown West Bengal death rate highest country 12.8 percent Chief Secretary | कोविड-19ः पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर देश में सबसे अधिक, 12.8 प्रतिशत है, केंद्रीय दल ने मुख्य सचिव से कहा

चंद्रा के नेतृत्व में दल दो सप्ताह शहर में बिताने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट चुका है। (file photo)

Highlightsदेश में कोविड-19 मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है। दिल्ली लौटने से पहले उन्होंने यह पत्र सिन्हा को लिखा। चंद्रा ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन में राज्य द्वारा बताए गए कोविड-19 के मामलों और केन्द्र सरकार को दी गई जानकारी में अंतर है।

कोलकाता/नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए अंतर मंत्रालयी केन्द्रीय दल ने कहा है कि कोविड-19 से होने वाली मौतों के मामले में पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है।

अंतर मंत्रालयी केन्द्रीय दल (आईएमसीटी) के सदस्य अपूर्व चंद्रा ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को अपनी टिप्पणी में कहा कि देश में कोविड-19 मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है। दिल्ली लौटने से पहले उन्होंने यह पत्र सिन्हा को लिखा।

चंद्रा ने पत्र में कहा, ‘‘ यह उच्च मृत्यु दर जांच में कमी अैर कमजोर निगरानी को दर्शाती है।’’ चंद्रा ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन में राज्य द्वारा बताए गए कोविड-19 के मामलों और केन्द्र सरकार को दी गई जानकारी में अंतर है। चंद्रा के नेतृत्व में दल दो सप्ताह शहर में बिताने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट चुका है।

पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य के तौर पर उभर रहा है : राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘‘पुलिस राज्य चलाने के लिए’’ आलोचना की और कहा कि संवैधानिक नियमों के बारे में उनके ‘‘गलत’’ रूख के कारण ‘‘अधिनायकवाद’’ झलक रहा है, जिसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘‘दुर्भाग्य से पश्चिम बंगाल ‘पुलिस राज्य’ के तौर पर उभर रहा है और अगर किसी ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट डाल दिया जो सत्तारूढ़ दल को पसंद नहीं है तो उसके दरवाजे पर पुलिस पहुंच जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि मुख्यमंत्री ‘‘हकीकत से रू-ब-रू हों’’ और कोरोना वायरस महामारी से पीड़ित लोगों को राहत मुहैया कराएं।

धनखड़ ने बनर्जी को पत्र लिखा, ‘‘कड़वा सत्य यह है कि लोग जानते हैं कि राज्य में कौन हड़पवादी है और सत्ता को संविधान से इतर चला रहा है, कौन सरकार चलाता है और कौन सिंडिकेट। यह एबीसीडी कौन है! यह सब खुला रहस्य है। निश्चित तौर पर मैं उनमें से एक नहीं हूं, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि मुझे राज्य के हालत के बारे में जानकारी है।’’ 

Web Title: Corona virus India lockdown West Bengal death rate highest country 12.8 percent Chief Secretary

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे