लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः गुजरात में मृत्यु दर अधिक, राहुल गांधी बोले- क्या यही है Gujrat मॉडल, बेनक़ाब हो गया

By शीलेष शर्मा | Updated: June 16, 2020 19:17 IST

राहुल के अनुसार गुजरात में मृत्यु दर 6. 25 फ़ीसदी है जबकि महाराष्ट्र में 3. 73 फ़ीसदी ,राजस्थान में 2. 32 फ़ीसदी ,पंजाब में 2. 17 फ़ीसदी, पुड्डुचेरी में 1. 98 फ़ीसदी ,झारखण्ड में 0. 5 फ़ीसदी और छत्तीसगढ़ में 0. 35 फ़ीसदी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने ट्वीट कर कोविड 19 से देश भर में हुयीं मौत के आंकड़े साझा किये जिसके अनुसार गुजरात कोविड 19 से हुयी मौतों में सबसे ऊपर है। मोदी और शाह का गृह प्रदेश है में स्वास्थ्य व्यबस्था का कैसा ढांचा है और सरकार कोविड मरीज़ों को लेकर कितनी संवेदनशील है यह मृत्यु दर से साफ़ हो गया है.कांग्रेस शासित राज्य हैं जिन्होंने संवेदनशीलता से कोविड की जंग लड़ी और मृत्यु दर पर अंकुश लगा लिया।

नई दिल्लीः गुजरात मॉडल का ढोल पीटने वाली मोदी सरकार को करारा झटका देते हुये राहुल गांधी ने आज यह साबित करने की कोशिश की कि जिस गुजरात मॉडल को मोदी विकास की धुरी होने का दावा करते थे वह पूरी तरह खोखला साबित हो चुका है।

राहुल ने ट्वीट कर कोविड 19 से देश भर में हुयीं मौत के आंकड़े साझा किये जिसके अनुसार गुजरात कोविड 19 से हुयी मौतों में सबसे ऊपर है। राहुल के अनुसार गुजरात में मृत्यु दर 6. 25 फ़ीसदी है जबकि महाराष्ट्र में 3. 73 फ़ीसदी ,राजस्थान में 2. 32 फ़ीसदी ,पंजाब में 2. 17 फ़ीसदी, पुड्डुचेरी में 1. 98 फ़ीसदी ,झारखण्ड में 0. 5 फ़ीसदी और छत्तीसगढ़ में 0. 35 फ़ीसदी है।

भाजपा शासित गुजरात जो मोदी और शाह का गृह प्रदेश है में स्वास्थ्य व्यबस्था का कैसा ढांचा है और सरकार कोविड मरीज़ों को लेकर कितनी संवेदनशील है यह मृत्यु दर से साफ़ हो गया है ,दूसरी तरफ कांग्रेस शासित राज्य हैं जिन्होंने संवेदनशीलता से कोविड की जंग लड़ी और मृत्यु दर पर अंकुश लगा लिया। राहुल मानते हैं कि गुजरात मॉडल इन आंकड़ों के बाद बेनक़ाब हो चुका है।

गुजरात में बेरोज़गारी भी चरम पर है ,राज्य सरकार पूरी तरह असफ़ल साबित हुयी है। सीएमआईई के आंकड़े बताते हैं कि कोविड काल में लॉक डॉउन के दौरान बेरोज़गारी की दर तीन गुना वृद्धि हुयी है। मार्च में बेरोज़गारी की दर 6. 7 फ़ीसदी थी वह अप्रेल में बढ़कर 18. 7 फ़ीसदी पर पहुँच गयी।

माना जा रहा है कि मई से जून के अंत तक यह आंकड़ा देश के दूसरे राज्यों से काफ़ी ऊपर निकल जायेगा क्योंकि एमएसएमई की हालत खराब है ,टैक्सटाइल उद्द्योग चौपट हो चुका है ,कांग्रेस अब आंकड़ों को सामने रख कर मोदी -शाह से पूछ रही है कि 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहविजय रुपानीगुजरातकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा