लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार में विवादः मंत्री पद न मिलने पर कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंट्याल देंगे इस्तीफा, शिवसेना के सत्तार दे चुके हैं रिजाइन

By भाषा | Updated: January 4, 2020 18:36 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था जिसमें 26 मंत्री और 10 राज्य मंत्री बनाए गए थे। गोरंट्याल ने कहा कि शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमैं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट से मिलूंगा और पार्टी पदों से अपना अपना इस्तीफा सौंपूंगा। जालना नगरपालिका परिषद, जिला परिषद के पार्टी सदस्य भी मेरे साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज जालना से कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंट्याल ने कहा कि वह पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी पदों से इस्तीफा दे देंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था जिसमें 26 मंत्री और 10 राज्य मंत्री बनाए गए थे। गोरंट्याल ने कहा कि शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट से मिलूंगा और पार्टी पदों से अपना अपना इस्तीफा सौंपूंगा। जालना नगरपालिका परिषद, जिला परिषद के पार्टी सदस्य भी मेरे साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे।’’ विधायक ने दावा किया कि जालना के सभी तहसीलों में कांग्रेस पदाधिकारी पहले ही हट चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे नजरअंदाज किया और मेरे साथ न्याय नहीं किया।’’

अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में गोरंट्याल ने शिवसेना के अर्जुन खोटकर को हराया था। नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख महमूद ने कहा कि गोरंट्याल तीन बार से विधायक थे और वह पहले पार्षद भी रह चुके हैं तथा उन्होंने जिले में पार्टी को मजबूत करने में कड़ी मेहनत की है। महमूद ने कहा, ‘‘हमने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपने का फैसला किया है।’’ 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा