लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कांग्रेस के तीन पूर्व कानून मंत्रियों ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- सदन का सत्र बुलाने में स्थापित संवैधानिक स्थिति से हटने से संवैधानिक संकट पैदा होगा

By सुमित राय | Updated: July 27, 2020 14:24 IST

कांग्रेस के तीन पूर्व कानून मंत्रियों ने राजस्थान के राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि विधानसभा का सत्र बुलाने में देरी करना, टाल सकने योग्य संवैधानिक गतिरोध के रूप में सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के तीन पूर्व कानून मंत्रियों सलमान खुर्शीद, अश्विनी कुमार और कपिल सिब्बल ने राजस्थान के राज्यपाल को पत्र लिखा है।उन्होंने आग्रह किया कि वह अशोक गहलोत मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर विधानसभा सत्र बुलाएं, क्योंकि ऐसा नहीं करने से संवैधानिक संकट पैदा होगा।

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के तीन पूर्व कानून मंत्रियों सलमान खुर्शीद, अश्विनी कुमार और कपिल सिब्बल ने सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर पत्र लिखा और आग्रह किया कि वह अशोक गहलोत मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर विधानसभा सत्र बुलाएं, क्योंकि ऐसा नहीं करने से संवैधानिक संकट पैदा होगा। बता दें कि सलमान खुर्शीद, अश्विनी कुमार और कपिल सिब्बल यूपीए 1 और यूपीए 2 के दौरान केंद्र में कानून मंत्री रह चुके हैं।

पत्र में सलमान खुर्शीद, अश्विनी कुमार और कपिल सिब्बल ने इस सत्र में यह भी कहा कि राज्यपाल की तरफ से सत्र बुलाने में विलंब करने से राजस्थान में एक ऐसा संवैधानिक गतिरोध पैदा हो गया है, जिसे पहले ही टाला जा सकता था।

उन्होंने 2016 के 'नबाम रेबिया मामले' और 1974 के 'शमशेर सिंह बनाम भारत सरकार' मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय का हवाला देते हुए कहा, "राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह पर विधानसभा सत्र बुलाने को बाध्य हैं।" तीनों पूर्व कानून मंत्रियों ने कहा, "विधानसभा सत्र बुलाने की स्थापित संवैधानिक स्थिति से इतर जाने से संवैधानिक संकट पैदा होगा।

गहलोत मंत्रिमंडल ने शनिवार को भेजा था संशोधित प्रस्ताव

गौरतलब है कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का राज्य मंत्रिमंडल का संशोधित प्रस्ताव कुछ 'सवालों' के साथ सरकार को वापस भेज दिया है। राजभवन सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने विधानसभा सत्र 31 जुलाई से आहूत करने के लिए राज्यपाल को शनिवार देर रात एक संशोधित प्रस्ताव भेजा था।

टॅग्स :कलराज मिश्रकपिल सिब्बलअशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा