लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- दुनिया के 'इतने सारे तानाशाहों के नाम 'एम' से क्यों शुरू होते हैं?'

By शीलेष शर्मा | Updated: February 3, 2021 17:54 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच बुधवार को केंद्र सरकार फिर हमला बोला और आरोप लगाया कि भारत की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे पहला सवाल यह है कि सरकार किलेबंदी क्यों कर रही है? क्या ये किसानों से डरते हैं?क्या किसान दुश्मन हैं? किसान देश की ताकत है। इनको मारना, धमकाना सरकार का काम नहीं है।सरकार का काम बातचीत करना और समस्या का समाधान निकालना है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को नसीहत दी कि " जिस काम के लिये आपको चुना गया है,वह काम करें।"

केंद्र सरकार पर राहुल गांधी लगातार हमला कर रहे हैं। राहुल ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि दुनिया के अधिकतर तानाशाहों के नाम एम अक्षर से ही क्यों शुरू होते हैं? राहुल ने इसके पहले मंगलवार को भी एक ट्वीट में सरकार पर आरोप लगाया था कि वो किसानों को चुप करके, कुचलने की कोशिश कर रही है।

राहुल ने आज एक के बाद एक ट्वीट कर सीधे मोदी को निशाना बनाया। इससे पहले अपने ट्वीट में राहुल ने सीधे-सीधे पीएम मोदी का नाम तो नहीं लिया, परन्तु जिस तरह ट्वीट किया उससे साफ़ था कि कांग्रेस नेता का निशाना मोदी पर था।

राहुल ने मोदी की तुलना दुनिया के तानाशाहों से करते हुये लिखा " ऐसा क्यों है कि इन सभी तानाशाहों के नाम एम से ही शुरू हो रहे हैं "मार्कोस ,मुसोलिनी ,मिलोसेविच ,मुबारक ,मोबुतु ,मुशर्रफ और मैकबेरो " उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल ने मोदी को तानाशाह बताया हो। पहले भी राहुल मोदी पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह तानाशाही के ज़रिये शासन चला रहे हैं। 

कृषि कानूनों को लेकर सरकार को पीछे हटना होगा, जल्द समाधान निकालना जरूरी: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि सरकार को तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेना होगा तथा समस्या का जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने यह सवाल भी किया कि सरकार दिल्ली में किलेबंदी क्यों कर रही है?

कांग्रेस नेता ने संवादददाताओं से कहा, ‘‘सबसे पहला सवाल यह है कि सरकार किलाबंदी क्यों कर रही है? क्या ये किसानों से डरते हैं? क्या किसान दुश्मन हैं? किसान देश की ताकत है। इनको मारना, धमकाना सरकार का काम नहीं है। सरकार का काम बातचीत करना और समस्या का समाधान निकालना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि प्रस्ताव बरकरार है कि कानूनों के क्रियान्वयन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाए। मेरा मानना है कि इस समस्या का समाधान जल्द करना जरूरी है। किसान पीछे नहीं हटेंगे। अंत में सरकार को पीछे हटना पड़ेगा। इसमें सबका भला है कि सरकार आज ही पीछे हट जाए।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसकिसान आंदोलनपंजाबहरियाणादिल्लीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा