लाइव न्यूज़ :

भाजपा से आए नेताओं का कांग्रेस में विरोध, सामूहिक इस्तीफे तक की दे रहे चेतावनी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 2, 2018 07:28 IST

प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में भाजपा के बाद अब कांग्रेस में विरोध तेज हो गया है। विरोध के स्वर भाजपा से कांग्रेस में शामिल होकर टिकट की मांग करने वाले नेताओं के खिलाफ है।

Open in App

मध्य प्रदेश में भाजपा के बाद अब कांग्रेस में विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस नेताओं को भाजपा से आए नेता रास नहीं आ रहे हैं। इन नेताओं के कांग्रेस की सदस्यता लेते ही कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ। सीताशरण शर्मा के भाई और भाजपा के पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा की कांग्रेस से की जा रही दावेदारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखकर सामूहिक इस्तीफे तक की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने दे डाली।

प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में भाजपा के बाद अब कांग्रेस में विरोध तेज हो गया है। विरोध के स्वर भाजपा से कांग्रेस में शामिल होकर टिकट की मांग करने वाले नेताओं के खिलाफ है। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मालवा प्रवास के दौरान भाजपा के विधायक संजय शर्मा का कांग्रेस की सदस्यता लेना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास नहीं आई। तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखकर शर्मा को टिकट न देने की मांग करते हुए कांग्रेस से इस्तीफे तक देने की बात कही है।

संजय शर्मा के अलावा होशंगाबाद जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा के भाई और भाजपा के पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा का विरोध होशंगाबाद में हो गया है। गिरजाशंकर शर्मा पहले सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे, बाद में उन्होंने होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कांग्रेस से कर डाली। यह जानकारी जब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी माणक अग्रवाल को लगी तो उन्होंने होशंगाबाद के नेताओं के साथ शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शर्मा का विरोध इतना बढ़ा कि होशंगाबाद के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी आलाकमान राहुल गांधी को पत्र लिखकर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दे डाली।

वहीं कटनी जिले में भाजपा की पूर्व मंत्री पद्मा शुक्ला को लेकर विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता भी खफा हैं। कांग्रेस नेताओं ने यहां से पद्मा शुक्ला को टिकट न दिए जाने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर पद्मा शुक्ला को टिकट दिया गया तो कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे। विरोध के स्वर दतिया जिले के पूर्व विधायक कमलापत आर्य के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भी उठ रहे हैं।

पैराशूट से उतरने वालों को टिकट न देने की याद दिला रहे कार्यकर्ता

राहुल गांधी जब भोपाल प्रवास पर आए थे, तब उन्होंने पैराशूट से उतरने वाले नेताओं को टिकट न देने की बात कही थी। विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष यह संदेश दे चुके थे तो प्रदेश संगठन भाजपा और अन्य दलों से आए नेताओं को टिकट देने की सिफारिश क्यों कर रहा है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के इस बयान के बाद जब पद्मा शुक्ला ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट देगी।

कांग्रेस ने कहा गुलाब सिंह किरार को नहीं दी सदस्यता

व्यापमं मामले में आरोपी गुलाब सिंह किरार को राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता दिलाने वाले कांग्रेस नेता अब किरार से दूरी बना रहे हैं। इन नेताओं ने अब मौन साध लिया है। वहीं कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने इस मामले में बयान दिया है कि गुलाब सिंह किरार सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने आए थे, उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने गुलाब सिंह किरार को कांग्रेस में लिए जाने का विरोध किया था।

उल्लेखनीय बात यह है कि गुलाब सिंह किरार को पार्टी सदस्यता देने के बाद भी राहुल गांधी व्यापमं के मुद्दे पर शिवराज को घेरते नजर आए। मामला मीडिया में आने के बाद कांग्रेस नेताओं को यह अहसास हुआ कि गुलाब सिंह किरार को लेकर उन्होंने गलती कर दी है। इससे फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ है। खास तौर पर इससे राहुल गांधी की छवि को धक्का लगा है। उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। इसके बाद उन्होंने गुलाब किरार को लेकर मौन साध लिया।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविधानसभा चुनाव 2025-26ः 12 राज्य और 1.68 लाख करोड़ रुपये खर्च, महिलाओं को नकद सहायता देने की योजना, फ्री-फ्री में हो सकता...

भारतकेवल डिजिटल फौज खड़ी करने से क्या होगा?, कितनी बड़ी होगी और कैसे काम करेगी?

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

भारत4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मतदान शुरू, जानें कौन आगे, कौन पीछे

भारतबेतिया विधानसभा सीटः कांग्रेस गढ़ पर भाजपा का कब्जा?, जानिए समीकरण और मतदाता संख्या, कौन मारेगा बाजी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा

राजनीतिमहामंडलेश्वर संजनानंद गिरी ने लिया जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आगामी चतुष्पथ यात्रा पर समर्थन