लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले, विपक्ष 2014 के बाद से सत्ता के लिये नहीं बल्कि भारत के लिये संघर्ष कर रहा है

By अनुराग आनंद | Updated: March 3, 2021 07:15 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारा कभी भी प्रतिरोध हिंसक नहीं था और हम अब भी वैसे नहीं हैं, इसलिए हम कभी भी हिंसक रूप से कुछ भी नहीं करेंगे, कुछ भी आक्रामक नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को विनम्र बनना होगा क्योंकि इसका संघर्ष अहंकार से है।राहुल गांधी ने कहा कि देश में अभी जो कुछ हो रहा है, उससे बड़ी संख्या में लोग खुश नहीं हैं।

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के अहंकार से लड़ने के लिये कांग्रेस को बदलना होगा और विनम्र बने रहना होगा । इसके साथ ही राहुल ने कहा कि 2014 के बाद से विपक्ष सत्ता के लिये नहीं बल्कि भारत के लिये संघर्ष कर रहा है।

भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार और अब अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कौशिक बसु के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रतिरोध को एक साथ लाते हुए, कांग्रेस पार्टी को लोगों के लिए खुद को खोलना और स्वयं को उनके सामने प्रस्तुत करना होगा।

प्रतिरोधों को एकत्र करें और इसे एक साथ लाएं: राहुल गांधी 

हालिया चुनावी हार के मद्देनजर कांग्रेस के लिये उनकी दृष्टि के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रतिरोधों को एकत्र करें और इसे एक साथ लाएं। सभी मोर्चों पर, विभिन्न प्रकार के लोगों का विरोध है... और कांग्रेस पार्टी को उनका सम्मान करने और उन्हें ग्रहण करने के लिये लचीला होना होगा।’’ उन्हेांने जोर देकर कहा, ‘‘पार्टी को खुद को बदलना होगा। उसे भूमिका अदा करने के लिये स्वयं में बदलाव लाना होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि याद करिये जब हमने कांग्रेस पार्टी की शुरूआत की थी तो यह मूल रूप से प्रतिरोधों को एक साथ ला रही थी, हमें उन दिनों में निष्क्रिय प्रतिरोध कहा जाता था, क्योंकि हमारा प्रतिरोध हिंसक नहीं था, और हम अब भी वैसे नहीं हैं, इसलिए हम कभी भी हिंसक रूप से कुछ भी नहीं करेंगे, कुछ भी आक्रामक नहीं करेंगे... लेकिन हम भारत की शक्ति को एक साथ लाएंगे।’’

कांग्रेस को विनम्र बनना होगा क्योंकि इसका संघर्ष अहंकार से है: राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि कांग्रेस को भारत के लोगों के लिये खुलना होगा और आगे बढ़ने के लिए इसे खुद को प्रस्तुत करना होगा । उन्होंने कहा, ‘‘इसे (कांग्रेस को) विनम्र बनना होगा क्योंकि इसका संघर्ष अहंकार से है... यह आसान बदलाव नहीं है बल्कि एक कठिन बदलाव है।’’ राहुल ने कहा कि देश में अभी जो कुछ हो रहा है, उससे बड़ी संख्या में लोग खुश नहीं हैं और कांग्रेस को इन सभी ताकतों को एक साथ लाना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा वास्तव में मानना है कि न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरा विपक्ष 2014 के बाद सत्ता के लिये संघर्ष नहीं कर रहा है, अब हम भारत के लिये लड़ रहे हैं । हम अब भारत के लिये संघर्ष कर रहे हैं ।’’  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा