लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने नमो ऐप पर पाबंदी लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: June 30, 2020 19:43 IST

पृथ्वीराज चव्हाण ने ट्वीट कर कहा कि नमो ऐप भी 22 डाटा को एकत्र कर, निजता सेटिंग बदल कर और अमेरिका में तृतीय पक्ष कपंनियों को भेजकर भारतीयों की निजता का उल्लंघन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने सोमवार को यह कहते हुए बहुत ही लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत चीनी संबंध वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।भारत सरकार ने कहा कि यह देश की संप्रभुतता, अखंडता और सुरक्षा के लिए नुकसानदेह हैं। यह कदम चीन के साथ सीमा पर गतिरोध तथा हाल ही में गलवान घाटी में हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि में उठाया गया है।

मुंबई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को यह आरोप लगाते हुए नमो ऐप पर पाबंदी लगाने की मांग की कि यह भारतीयों की निजता का उल्लंघन कर रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक मोबाइल फोन ऐप्लिकेशन नमो ऐप चोरी-छिपे निजता ‘सेटिंग’ को बदल देता है और डाटा अमेरिका में तृतीय पक्ष कपंनियों को भेजता है।

चव्हाण ने ट्वीट किया,‘‘ यह अच्छा है कि मोदी सरकार 59 चीनी ऐप पर पाबंदी लगाकर 130 करोड़ भारतीयों की निजता की रक्षा कर रही है। नमो ऐप भी 22 डाटा को एकत्र कर, निजता सेटिंग बदल कर और अमेरिका में तृतीय पक्ष कपंनियों को भेजकर भारतीयों की निजता का उल्लंघन करता है।’’

भारत ने सोमवार को यह कहते हुए बहुत ही लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत चीनी संबंध वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया कि वे देश की संप्रभुतता, अखंडता और सुरक्षा के लिए नुकसानदेह हैं।

यह कदम चीन के साथ सीमा पर गतिरोध तथा हाल ही में गलवान घाटी में हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि में उठाया गया है। इस संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे। 

टॅग्स :ऐपपृथ्वीराज चव्हाणइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा