लाइव न्यूज़ :

पीसी चाको ने सोनिया गांधी से कहा- अगर मुझे दिल्ली कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है तो खुशी होगी

By भाषा | Updated: August 29, 2019 20:25 IST

चाको ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने सोनिया से लिखित रूप से आग्रह किया कि है कि उन्हें पदमुक्त किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गत मंगलवार को सोनिया जी से मुलाकात के दौरान उनको अपनी इच्छा से अवगत कराया है कि मुझे प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। मैंने इस बारे में उन्हें कोई पत्र नहीं लिखा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देचाको ने कहा कि वह केरल की राजनीति में वापस नहीं जाना चाहते और पार्टी के भीतर किसी अन्य भूमिका में काम करना चाहते हैं।गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में हार पर चर्चा के बाद दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चाको के इस्तीफे की मांग की थी।

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पद छोड़ने की इच्छा से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करा दिया है।

चाको ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने सोनिया से लिखित रूप से आग्रह किया कि है कि उन्हें पदमुक्त किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गत मंगलवार को सोनिया जी से मुलाकात के दौरान उनको अपनी इच्छा से अवगत कराया है कि मुझे प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। मैंने इस बारे में उन्हें कोई पत्र नहीं लिखा है।’’

चाको ने कहा, ‘‘अगर मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है तो खुशी होगी।’’ पिछले साढ़े चार वर्षों से दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे चाको ने कहा कि अब दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष के साथ किसी अन्य नेता को प्रभारी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

चाको ने कहा कि वह केरल की राजनीति में वापस नहीं जाना चाहते और पार्टी के भीतर किसी अन्य भूमिका में काम करना चाहते हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में हार पर चर्चा के बाद दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चाको के इस्तीफे की मांग की थी।

पूर्व पार्षद रोहित मनचंदा ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कहा था कि पीसी चाको को नवंबर 2014 में दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनाया गया था जिसके बाद पार्टी न सिर्फ हालिया लोकसभा चुनाव, बल्कि 2015 का दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी हारी है और 2017 का एमसीडी चुनाव भी कांग्रेस के लिए खराब रहा। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेससोनिया गाँधीदिल्लीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा