लाइव न्यूज़ :

आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप में कांग्रेस नेता पंकज पूनिया गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

By प्रिया कुमारी | Updated: May 21, 2020 10:43 IST

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ट पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंकज को  भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन कानून (आईटी ऐक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता पंकज पूनिया को आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया हैपंकज को भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन कानून (आईटी ऐक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया को ट्विटर पर एक समुदाय को और धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कांग्रेस और बीजेपी में जारी बस की सियासत को लेकर पंकज पूनिया ने कई ट्वीट किए थे, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी थी। पंकज के खिलाफ बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

वरिष्ट पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंकज को  भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन कानून (आईटी ऐक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर सुरेश गिरि ने ये रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेश गिरि ने रिपोर्ट में लिखा है कि सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान कांग्रेस नेता पंकज पूनिया का ट्वीट देखा, जिसमें एक समुदाय विशेष के बारे में लिखा था। इसके कारण राजनिति और धार्मिक संघर्ष बढ़ने की आशंका थी और इससे हालात बिगड़ गए। 

पंकज पूनिया ने मंगलवार को अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार राज्य में बसों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था। 

यूपी में बस को लेकर काफी दिनों से घमासान सियासत चल रही है। मजदूरों को बसों के जरिए उनके घर तक भेजने और कांग्रेस द्वारा इसके लिए 1000 बसें मुहैया कराने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जंग छिड़ी है, जिसको लेकर कांग्रेस नेता पंकज पूनिया ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने इसी दौरान ईश्वर के नाम का भी उल्लेख किया और कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा