लाइव न्यूज़ :

CAA और NRC पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले, रामू और श्यामू हैं गुमराह के मास्टर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 20:13 IST

बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी जी ने बात की जैसे कि उन्होंने NRC के बारे में कभी सुना ही नहीं, लेकिन उनके गृह मंत्री ने संसद में कहा कि NRC पूरे देश में लागू किया जाएगा। ये रामू और श्यामू क्या कहते हैं, क्या नहीं कहते हैं, इसपर हमको ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि ये गुमराह के मास्टर हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक आधार होने की वजह से नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है।न्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इस विधेयक के माध्यम से ‘‘हिंदू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रही है?’’

नागरिकता संशोधन विधेयक और NRC पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। चौधरी ने कहा कि यह दोनों देश को गुमराह कर रहे हैं।

बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी जी ने बात की जैसे कि उन्होंने NRC के बारे में कभी सुना ही नहीं, लेकिन उनके गृह मंत्री ने संसद में कहा कि NRC पूरे देश में लागू किया जाएगा। ये रामू और श्यामू क्या कहते हैं, क्या नहीं कहते हैं, इसपर हमको ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि ये गुमराह के मास्टर हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक आधार होने की वजह से नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इस विधेयक के माध्यम से ‘‘हिंदू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रही है?’’

चौधरी ने कहा कि हमारे विरोध करने से सदन के बाहर माहौल बनाया जाएगा कि कांग्रेस हिंदू विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि हम विधेयक में पीड़ितों को नागरिकता देने का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक आधार पर नागरिकता दिये जाने का विरोध कर रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि क्या इन समुदायों की सहायता के लिए देश के इतने सारे कानूनों में कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने सवाल कि ‘‘क्या हम भारत को हिंदू राज्य बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं?’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता की बात होती है तो हम केवल तीन देशों और छह समुदायों की बात नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि सरकार केवल तीन देशों के लिए विधेयक लाई है क्योंकि ये मुस्लिम बहुल देश हैं। सरकार ने इसमें म्यामां, नेपाल और श्रीलंका जैसे भारत की सीमा से लगे देशों को क्यों शामिल नहीं किया।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टपश्चिम बंगालमोदी सरकारअमित शाहनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा