लाइव न्यूज़ :

'नाली के कीड़े' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा-  ‘भगवान, अश्विनी चौबे को सद्बुद्धि दे'

By भाषा | Updated: September 1, 2018 20:12 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने विवादित बयान देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पागल बता दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका आकार गगन की तरह है।

Open in App

नई दिल्ली, एक सितंबर:  केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा राहुल गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी किए जाने को लेकर कांग्रेस ने आज भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि ‘भगवान, चौबे को सद्बुद्धि दे।’ चौबे की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा, ‘‘ ऐसी चीजों का मैं जवाब नहीं दे सकता। मैं भगवान से सिर्फ यह पार्थना करूंगा कि उनको सद्बबुद्धि दे। कोई व्यक्ति अपनी धार्मिक यात्रा पर है तो उनके बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से रुपया गिर रहा है उसी तरह भाजपा की राजनीति का स्तर गिर रहा है। भगवान दोनों को बचाए।’’ दरअसल, चौबे ने आज एक बयान में कथित रूप से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘सीजोफ्रेनिया जैसी दिमागी बीमारी’ से पीड़ित हैं और प्रधानमंत्री के सामने वह ‘नाली के कीड़े’ से ज्यादा कुछ नहीं हैं। उनके इस बयान की विपक्ष के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी जद(यू) ने कड़ी निंदा की है।कई वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी के संदर्भ में वल्लभ ने कहा, ‘‘ कांग्रेस का शुरू से मत है कि हम न तो अतिवामपंथी विचारधारा के समर्थक हैं और न ही अतिदक्षिणपंथी विचारधारा के समर्थक हैं। लेकिन किसी के बोलने के अधिकार को छीना जाता है उसके हम खिलाफ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया उनके बारे में पहले कहा गया कि वे प्रधानमंत्री की हत्या के षडयंत्र में शामिल हैं। बाद में पुणे पुलिस ने कहा कि इन गिरफ्तारियों का संबंध भीमाकोरेगांव से है। पूरी तरह से असमंजस की स्थिति पैदा की गई।’’ वल्लभ ने कहा, ‘‘जब इस सरकार का कोई विरोध करता है तो उसे नक्सली करार देते हैं। जब इन गिरफ्तारियों के मामले में उच्चतम न्यायालय ने कागजात मांगा तो कहा गया है कि मराठी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए समय चाहिए। पुणे पुलिस की ओर से बार बार गोलपोस्ट बदला जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि अगर कोई व्यक्ति हिंसा या देश के खिलाफ साजिश में शामिल हो तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा