लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के स्क्रिप्टिड जवाब vs राहुल के स्मार्ट जवाब, कांग्रेस ने वीडियो जारी कर साधा निशाना

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 5, 2018 12:41 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों एक्रामक तेवरों में देखे जा रहे हैं और वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसी भी चूक पर चुटकी लेने में थोड़ा भी वक्त नहीं लगा रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 05 जूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस लगातार हमलावर है और उनके सार्वजनिक मंचों पर दिए गए साक्षात्कारों पर सवाल खड़े कर रही है। मंगलवार को उसने सोशल मीडिया यानी फेसबुक पर एक वीडिया शेयर कर हमला बोला। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पीएम मोदी से बेहतर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सवालों का जवाब देते हैं।

इस इंटरव्यू के बाद पीएम आए कांग्रेस के निशाने पर 

सोशल मीडिया पर शेयर कराया गया वीडियो 4 मिनट 44 सेकंड का है, जिसमें राहुल गांधी सवालों का जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके जवाब को शतप्रतिशत सही बताया गया है, जबकि पीएम मोदी के जवाबों को स्क्रिप्टिड बताया गया है। दरअसल, सोमवार को राहुल गांधी ने हालिया सिंगापुर में नान्यांग टेकनोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) में दिए गए इंटरव्यू का एक वीडियो जारी कर सवाल उठाया था। 

राहुल ये ट्वीट कर बोल चुके हमला

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, 'पहला भारतीय प्रधानमंत्री जो "सहज" प्रश्न लेता है, जिसका अनुवादक के पास पूर्व-लिखित उत्तर हैं!... अच्छा है कि वह असली सवाल नहीं लेता है। अगर ऐसा होता तो हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती।

ये थी वजह

बताया गया कि इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी से एशिया की समस्यायों को लेकर सवाल किया गया था, जिसके बाद अनुवादक ने पहले से लिखित जवाब को पढ़ा। इस दौरान उस अनुवादक ने कुछ आंकड़ों का भी जिक्र किया, जिसका पीएम मोदी ने अपने हिन्दी जवाब में जिक्र नहीं किया था।

पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद ली चुटकीइससे पहले राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि डियर पीएम, आपने आज पेट्रोल-डीजल का दाम एक पैसा कम किया। एक पैसा!?? अगर आपने मजाक किया है तो ये काफी बचकाना और बुरा था।" राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें अपने उस चैलेंज की भी याद दिलायी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की चुनौती दी थी। राहुल ने लिखा था, "पुनश्च: मैंने पिछले हफ्ते आपको जो फ्यूल चैलेंज दिया था उसके जवाब में एक पैसे की कटौती सही नहीं है।"लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव