लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर सीएम ममता बनर्जी ने कीं अमित शाह से चर्चा, CAA, NRC पर नहीं की बात

By भाषा | Updated: February 28, 2020 18:47 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता जताई जिनमें अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है और कहा कि ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए जिससे स्थिति अब और न बिगड़े। उन्होंने बैठक में कहा, “दिल्ली में जो हुआ उससे मैं बेहद दुखी हूं। एक पुलिस कांस्टेबल और एक आईबी कर्मचारी भी मारे गए। दिल्ली में शांति अवश्य ही बहाल होनी चाहिए।”

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने कहा कि बैठक में सीएए या एनआरसी पर कोई चर्चा नहीं हुई क्योंकि यह एजेंडे में नहीं था। बैठक में ममता बनर्जी ने केंद्र द्वारा कथित तौर पर उनके राज्य की अनदेखी किये जाने का मुद्दा भी उठाया। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को यहां कहा कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) या एनआरसी पर चर्चा नहीं हुई लेकिन उन्होंने दिल्ली हिंसा का मुद्दा उठाया।

बनर्जी ने दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता जताई जिनमें अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है और कहा कि ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए जिससे स्थिति अब और न बिगड़े। उन्होंने बैठक में कहा, “दिल्ली में जो हुआ उससे मैं बेहद दुखी हूं। एक पुलिस कांस्टेबल और एक आईबी कर्मचारी भी मारे गए। दिल्ली में शांति अवश्य ही बहाल होनी चाहिए।”

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा दिए गए दोपहर के भोज के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि बैठक में सीएए या एनआरसी पर कोई चर्चा नहीं हुई क्योंकि यह एजेंडे में नहीं था। उन्होंने कहा, “न उन्होंने मुद्दा उठाया न मैंने। यह एजेंडे में भी नहीं था। यह बैठक उसके लिये नहीं था।”

पटनायक द्वारा अपने आधिकारिक आवास पर दिये गए भोज में उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे। यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली दंगों के मद्देनजर मांगे जा रहे शाह के इस्तीफे का वह समर्थन करेंगे, बनर्जी ने कहा, “पहले समस्या का समाधान होना चाहिए और उसके बाद हम राजनीति पर चर्चा करेंगे।” बैठक में ममता बनर्जी ने केंद्र द्वारा कथित तौर पर उनके राज्य की अनदेखी किये जाने का मुद्दा भी उठाया। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाममता बनर्जीनीतीश कुमारनवीन पटनायकओड़िसाकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)बिहारपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा