लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का आरोप, राजभवन की निगरानी हो रही है

By भाषा | Updated: August 16, 2020 15:03 IST

15 अगस्‍त को राजभवन में आयोजित टी-पार्टी में ममता बनर्जी आमंत्रित थीं। लेकिन बाद में देखा गया कि राज्‍यपाल के दाईं ओर रखी कुर्सी खाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देगवर्नर जगदीप धनखड़ ने इस मौके की फोटो के साथ ट्वीट किया, 'स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी से मेरे साथ-साथ कई लोग हैरान रह गए।जगदीप धनखड़ ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि राजभवन राज्य सरकार की निगरानी में है।"जगदीप धनखड़ ने लिखा, 'खाली कुर्सी बहुत कुछ बोलती है। इसने ऐसा अप्रिय माहौल बनाया जो पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्‍कृति और मूल्‍यों के साथ मेल नहीं खाता।"

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को आरोप लगाया कि राजभवन की निगरानी की जा रही है और इस कदम से “संस्था की शुचिता कम हो रही है”। विभिन्न मुद्दों को लेकर बीते एक वर्ष में राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार के साथ चल रही खींचतान के बीच धनखड़ ने यह दावा किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है। धनखड़ ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि राजभवन निगरानी में है। इससे राजभवन की शुचिता कम होती है। मैं इसकी पवित्रता की रक्षा के लिए सब कुछ करूंगा।’’  

बता दें कि इससे पहले 15 अगस्‍त को राजभवन में आयोजित टी-पार्टी में ममता बनर्जी आमंत्रित थीं। लेकिन बाद में देखा गया कि राज्‍यपाल के दाईं ओर रखी कुर्सी खाली थी। इस पर एक लेबल लगा था जिस पर लिखा था 'सीएम ममता बनर्जी'।

कार्यक्रम के बाद में गवर्नर ने इस मौके की फोटो के साथ ट्वीट किया, 'स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्‍यमंत्री और उनके अधिकारियों की गैरमौजूदगी से मेरे साथ-साथ कई लोग हैरान रह गए।'

दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, 'खाली कुर्सी बहुत कुछ बोलती है। इसने ऐसा अप्रिय माहौल बनाया जो पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्‍कृति और मूल्‍यों के साथ मेल नहीं खाता। ऐसा करने के पीछे कोई तर्क नहीं दिया जा सकता।'

टॅग्स :जगदीप धनखड़पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा