लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने PM मोदी पर बोला हमला, कहा-"कानून-व्यवस्था चरमरा गई है लेकिन प्रधानमंत्री मौन हैं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2019 12:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देसुरजेवाला ने एक ट्वीट किया, ‘‘ उन्नाव, इटावा, हैदराबाद, पलवल-फरीदाबाद-चारों ओर से दरिंदगी की खबरें! बेटियां हाहाकर कर रही है और देश की आत्मा छलनी है।"दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय देश का मजाक बना रहा है और भारत अब ‘बलात्कार की राजधानी’ के रूप में जाना जाने लगा है। 

देश के अलग-अलग हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है लेकिन प्रधानमंत्री ‘‘मौन’’ हैं और उन्होंने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें वह दिल्ली में बलात्कार की घटनाओं को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

सुरजेवाला ने एक ट्वीट किया, ‘‘ उन्नाव, इटावा, हैदराबाद, पलवल-फरीदाबाद-चारों ओर से दरिंदगी की खबरें! बेटियां हाहाकर कर रही है और देश की आत्मा छलनी है।’’ उन्होंने एक ट्वीट किया, ‘‘ अपराधी खुले आम घूम रहे हैं क्योंकि कानून का शासन चरमराया हुआ है! लेकिन मोदी जी मौन हैं...पश्चाताप और गुस्से का एक शब्द भी नहीं और कोई प्रधानमंत्री से सवाल नहीं भी करेगा? क्यों?’’

दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय देश का मजाक बना रहा है और भारत अब ‘बलात्कार की राजधानी’ के रूप में जाना जाने लगा है। 

टॅग्स :रणदीप सुरजेवालानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा