लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र 2018: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, सोमवार को होगी अगली बैठक

By IANS | Updated: February 1, 2018 16:34 IST

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को बजट प्रस्तुत करने से पहले सदस्य के निधन की सूचना दी।

Open in App

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को 2018-19 के लिए बजट पेश किया, और इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सदन की अगली बैठक सोमवार को होगी। लोकसभा महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद चिंतामन वानगा के सम्मान में शुक्रवार को भी स्थगित रहेगी। वानगा का मंगलवार को नई दिल्ली में निधन हो गया था।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को बजट प्रस्तुत करने से पहले सदस्य के निधन की सूचना दी और कहा कि सदन को आज के लिए स्थगित किया जाना चाहिए, लेकिन बजट के मद्देनजर ऐसा नहीं हो सकता। वानगा (67) तीन बार सांसद रहे हैं। मंगलवार व बुधवार को लोकसभा की बैठक नहीं हुई।

साल 2017 में सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता ई.अहमद के निधन के बावजूद बजट पेश किया था। राष्ट्रपति के दोनों सदनों के संयुक्त संबोधन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

टॅग्स :बजट 2018संसद बजट सत्र 2018संसदअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा