लाइव न्यूज़ :

मायावती का योगी सरकार पर निशाना, कहा- 'बड़ी-बड़ी डिग्री लेकर यूपी आए लोग मनरेगा के तहत खोद रहे हैं गड्ढे'

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 6, 2020 13:03 IST

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन के बीच प्रवासी लोगों का उनकी योग्यता के हिसाब से रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और इन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया भी, लेकिन फिर भी लोग बड़ी-बड़ी डिग्री लेकर प्रदेश में आए हैं आज वो मनरेगा के तहत गड्डे खोद रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कोरोना वायरस संक्रमण पर सरकारी सहायता को लेकर पीएम गरीब कल्याण पैकेज के दुरुपयोग का आरोप लगाया हैउन्होंने योगी सरकार -पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी डिग्री वाले मनरेगा के तहत गड्डे खोद रहे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को योगी सरकार पर लॉकडाउन के दौरान आ रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब प्रवासी मज़दूर आ रहे थे तब खासकर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बात पर जोर दिया था कि प्रवासी लोगों का उनकी योग्यता के हिसाब से रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और इन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया भी।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐसा किए जाने के बावजूद भी देखने को मिल रहा है कि जो लोग बड़ी-बड़ी डिग्री लेकर प्रदेश में आए हैं आज वो मनरेगा के तहत गड्डे खोद रहे हैं। सरकार को सोचना चाहिए कि जब लोग बड़ी-बड़ी डिग्री लेकर गड्डे खोदेंगे तो इसका शिक्षा पर कितना बुरा प्रभाव पड़ेगा। 

इस दौरान उन्होंने ये भी पीएम गरीब कल्याण पैकेज के दुरुपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि पीएम गरीब कल्याण पैकेज और आत्म निर्भर भारत अभियान पैकेज के अलावा किसी अन्य नई स्कीम पर अब कोई खर्चा नहीं किया जाएगा। यह एक अच्छी पहल है। मगर इन योजनाओं का लाभ गरीब, मजदूर और बेरोजगारों को मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।  

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमायावतीयोगी आदित्यनाथमोदी सरकारबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा