लाइव न्यूज़ :

पुस्तक विवाद: शिवाजी के वंशज उदयनराजे पर NCP का बड़ा आरोप, भाजपा के सामने टेक दिए घुटने 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2020 17:14 IST

महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि 17 वीं सदी के मराठा शासक के वंशज भोंसले के पास भाजपा के सामने घुटने टेकने के सिवा कोई विकल्प नहीं रह गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवाजी महाराज के वंशज भोंसले पिछले साल भाजपा में शामिल होने से पहले राकांपा से लोकसभा सदस्य थे। जय भगवान गोयल की पुस्तक ‘ आज के शिवाजी: नरेंद्र मोदी’ की विपक्षी दलों ने चापलूसी की कोशिश करार देकर आलोचना की है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मराठा शासक छत्रपति शिवाजी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करने वाली एक पुस्तक पर उठे विवाद के बीच केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ नहीं बोलने पर मंगलवार को अपने पूर्व सदस्य और भाजपा नेता उदयनराजे की आलोचना की।

महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि 17 वीं सदी के मराठा शासक के वंशज भोंसले के पास भाजपा के सामने घुटने टेकने के सिवा कोई विकल्प नहीं रह गया है। शिवाजी महाराज के वंशज भोंसले पिछले साल भाजपा में शामिल होने से पहले राकांपा से लोकसभा सदस्य थे। वह उपचुनाव में सातारा सीट हार गये।

दिल्ली भाजपा के नेता जय भगवान गोयल की पुस्तक ‘ आज के शिवाजी: नरेंद्र मोदी’ की विपक्षी दलों ने चापलूसी की कोशिश करार देकर आलोचना की है। दिन में भोंसले ने इस पुस्तक की आलोचना की थी और कहा था कि दुनिया में किसी भी तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से नहीं की जा सकती है।

उन्होंने राकांपा सुप्रीमो शरद पवार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि केवल मराठा सम्राट को ही ‘जाणता राजा’ कहा जा सकता है। मलिक ने कहा,‘‘ उदयनराजे के पास भाजपा में शामिल होने के बाद उसके सामने हथियार डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने गोयल की निंदा नहीं की और न ही उन्होंने भाजपा के खिलाफ कुछ बोला।’’

भोसले के ‘जाणता राजा’ बयान का हवाला देते हुए मलिक ने दावा किया कि पुस्तक से जुड़े मुल मुद्दे से ध्यान बंटाने के लिए इस शब्दावली को जानबूझकर उठाया जा रहा है। मलिक ने यह भी कहा कि राकांपा ने पवार के लिए इस शब्द का कभी इस्तेमाल नहीं किया, ये तो लोग ही थे जिन्होंने उन्हें ऐसा कहा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का यह बयान कि गोयल ने माफी मांग ली है और पुस्तक वापस ले ली गयी है, काफी नहीं है। उन्होंने मांग की कि लेखक को स्वयं यह बयान देना चाहिए। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार के एक अन्य मंत्री और राकांपा नेता जितेंद्र अव्हाड ने शरद पवार के लिए ‘जाणता राजा’ उपाधि का बचाव किया और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर प्रहार किया।

अव्हाड ने कहा, ‘‘ कुछ लोग कहते हैं कि हम उनका (शरद पवार का) हाथ पकड़कर राजनीति में आये.... कुछ लोगों ने बस उनकी आलोचना कर सुर्खियों बटोरीं। हां, वह जाणता राजा हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले 60 सालों में महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास में पवार ने अधिकतम योगदान दिया है, इसलिये वह ‘जाणता राजा’ हैं।

टॅग्स :मुंबईनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा