लाइव न्यूज़ :

BJP ने वीडियो शेयर कर उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, देखें

By स्वाति सिंह | Updated: April 25, 2018 00:30 IST

इस वीडियो को बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया है और साथ में राहुल का मजाक बनाते हुए लिखा है'राहुल जी हम सभी चाहते हैं कि आप संसद में बोलें, हम ऐसे मजाकिया अंदाज को कैसे जाने दें।'

Open in App

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: बीजेपी ने मंगलवार को राहुल गांधी के एक वीडियो को ट्वीटर पर शेयर कर खूब मजाक बनाया।  बीजेपी द्वारा शेयर इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में भाषण देते नजर आ रहे हैं।  लगभग पौने दो मिनट के इस वीडियो में राहुल के कई भाषण के दौरान उनकी फिसलती हुई जबान को जोड़ एक बनाया गया है। इस वीडियो को बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया है और साथ में राहुल का मजाक बनाते हुए लिखा है'राहुल जी हम सभी चाहते हैं कि आप संसद में बोलें, हम ऐसे मजाकिया अंदाज को कैसे जाने दें।'

इसके बाद से बीजेपी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके जवाब में कांग्रेस समथकों ने पीएम मोदी के भाषण की भी क्लिपिंग पोस्ट कर गलतियां गिनवाई है।  गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 17 अप्रैल को अमेठी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज करते हुए कहा था कि राफेल सौदे और नीरव मोदी मामलों पर उनके पास लोकसभा में 15 मिनट का भाषण देने का समय नहीं है। अगर ऐसा हुआ भी तो वह सदन में खड़े नहीं हो पाएंगे।

वहीं इस मामले में कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि लगता नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनौती को स्वीकार करेंगे। पार्टी ने यह सवाल पूछते हुए एक ऑनलाइन पोल भी शुरू किया कि 'क्या मोदी राहुल के 15 मिनट के भाषण वाली चनौती को स्वीकार करने की हिम्मत जुटा पाएंगे।'  

टॅग्स :राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी