लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद की धमकी- आरक्षण खत्म नहीं किया तो खून की नदियां बहेंगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 2, 2018 10:00 IST

सावित्री बाई फुले केंद्र सरकार के SC/ST कानून के खिलाफ हो गई हैं। पिछले तीन महीने से SC/ST को नौकरी और प्रमोशन में आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

Open in App

लखनऊ, 2 अप्रैल: बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का पूरा मन बना लिया है। सावित्री बाई फुले ने रविवार 1अप्रैल को लखनऊ में आरक्षण बचाओ महारैली का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि आरक्षण कोई सरकार के द्वारा दी भीख नहीं बल्कि प्रतिनिधित्व का मामला है। आरक्षण को खत्म करने का दुस्साहस किया गया तो भारत की धरती पर खून की नदियां बहेंगी। 

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'हम अपने अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन दांव पर लगा सकते हैं। भारत का संविधान सही तरीके से लागू नहीं है। हम बहुजन लोगों को अब समानता का अधिकार नहीं दिया गया है।'

सावित्री बाई फुले ने यहां यह भी कहा, 'मुझे किसी तरह के चुनाव से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं अपनी सांसदों के सीट की कोई परवाह नहीं करती। मेरे पास सीट हो या ना हो लेकिन मैं अपनी अंतिम सांस तक हमारे समाज के अधिकार के लिए लड़ूंगी।'

उन्होंनें यह भी कहा, 'हमें उसी संविधान की बदौलत मुख्यमंत्री या राष्ट्रपति बनने का अधिकार मिला है, जिसके खिलाफ आज साजिश रची जा रही है। इसके पीछे कुछ वरिष्ठ नेता हैं और केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से, एससी-एसटी और अल्पसंख्यकों को संविधान में मिला अधिकार खतरे में हैं। 

सावित्री बाई फुले केंद्र सरकार के SC/ST कानून के खिलाफ हो गई हैं। सावित्री बाई फुले पिछले तीन महीने से SC/ST को नौकरी और प्रमोशन में आरक्षण के मांग के लिए बहराइच में आंदोलन शुरू किया था। 1 अप्रैल से शुरू हुआ ये आरक्षण वेस्ट यूपी के कई जिलों में होगा।   

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा