लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच गौतम गंभीर ने तंज कसते हुए अरविंद केजरीवाल को कहा थैंक्यू, जानें क्या है पूरा मामला

By सुमित राय | Updated: May 9, 2020 09:53 IST

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा आपने अपने समर्थकों से मेरे दिनभर के किए गए काम को शेयर करने के लिए कहा है, इसके लिए शुक्रिया।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर ने ने कोरोना संकट के बीच अरविंद केजरीवाल को शुक्रिया कहते हुए निशाना साधा है।गंभीर आप विधायक राघव चड्ढा के ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने गंभीर को पार्ट टाइम सांसद कहा था।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद गौतम गंभीर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग हमेशा चलती रहती है। अब गंभीर ने कोरोना संकट के बीच अरविंद केजरीवाल को शुक्रिया कहते हुए निशाना साधा है। दरअसल, गंभीर आप विधायक राघव चड्ढा के ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने गंभीर को पार्ट टाइम सांसद कहा था।

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा, "शुक्रिया अरविंद केजरीवाल जी, आपने अपने समर्थकों से मेरे दिनभर के किए गए काम को शेयर करने के लिए कहा है। पीपीई किट से लेकर ड्राई राशन तक, खाने के साथ फेस शील्ड तक। आशा करता हूं कि वे ये नहीं कहेंगे कि मैं काम नहीं कर रहा हूं। अब प्लीज 50 किचन के बारे में जानकारी शेयर करें, जिसका आपने कॉन्फ्रेंस कॉल पर वादा किया था। अगर आपका कोई हो, मुझे इंतजार है।"

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में गंभीर ने कहा, "पीपीई किट्स दे न पाए। मजदूरों को खाना खिला न पाए। अमित कुमार का इलाज हो न सका। लोगों को घटिया राशन दिया। मेरे घर के सामने दवाई छिड़कने का नाटक करके विधायक जी पूछते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं? मेरा कसूर सिर्फ इतना है की मैं मदद पर अपनी फोटो छाप के नहीं बांट रहा।"

बता दें कि राघव चड्ढा ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'दिल्ली में सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी एमसीडी की है, लेकिन इस जिम्मेदारी को भी दिल्ली सरकार को उठाना पड़ा। कुछ 'पार्ट टाइम सांसद' घर बैठे बस केजरीवाल सरकार पर ट्वीट कर और लूडो खेलकर छुट्टी का मजा ले रहे हैं। उन्हें बताना चाहूंगा की आपके घर के बाहर भी हमने सैनिटाइजेशन कर दिया है।'

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 6318 लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 68 लोगों की मौत हो चुकी है और 2020 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

 

टॅग्स :गौतम गंभीरअरविंद केजरीवालराघव चड्ढाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया