लाइव न्यूज़ :

जानिए किस BJP सांसद ने कहा-"विदेशी मां की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2019 10:53 IST

शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन लोकसभा में भाजपा के विरोध के बीच चला गया। महान अर्थशास्त्री चाणक्य के कथन का हवाला देते हुए जायसवाल ने कहा कि ‘विदेशी माता की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती.. हम यह उदाहरण देखते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने राहुल व सोनिया का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ जिस तरह उन्होंने देश को शर्मसार किया है, उसके लिए कोई भी आलोचना काफी नहीं है। जायसवाल ने दावा किया कि चाणक्य ने 2000 साल पहले ऐसा कहा था। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बलात्कार संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने कहा कि चाणक्य के अनुसार ‘विदेशी मां’ की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती । भाजपा सदस्य संजय जायसवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब उन्हीं की पार्टी के सदस्य गांधी पर झारखंड में एक चुनावी सभा में मोदी सरकार पर प्रहार के दौरान ‘भारत में बलात्कार ’ संबंधी तुकबंदी करने को लेकर हमला कर रहे थे।

शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन लोकसभा में भाजपा के विरोध के बीच चला गया। महान अर्थशास्त्री चाणक्य के कथन का हवाला देते हुए जायसवाल ने कहा कि ‘विदेशी माता की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती.. हम यह उदाहरण देखते हैं।’’ उन्होंने गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ जिस तरह उन्होंने देश को शर्मसार किया है, उसके लिए कोई भी आलोचना काफी नहीं है।

यह सही नहीं है कि किसी दल की अध्यक्ष, जो स्वयं महिला है, उनका बेटा ऐसी बातें कहे।’’ जायसवाल ने दावा किया कि चाणक्य ने 2000 साल पहले ऐसा कहा था। 

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा