लाइव न्यूज़ :

भाजपा किसानों के हितों की खुली बोली लगा रही है, कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगीः सोनिया

By भाषा | Updated: October 25, 2019 16:02 IST

बैठक के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 17 सदस्यीय विशेष समूह की बैठक में किसानों, छोटे दुकानदारों और उद्योग जगत के हितों के साथ हो रहे खिलवाड़ जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस समूह में शामिल नहीं हैं।सुरजेवाला ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांडा को हटा दिया था।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में गठित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विशेष समूह की शुक्रवार को हुयी पहली बैठक में कृषि और आर्थिक संकट एवं बेरोजगारी सहित अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद पार्टी ने भाजपा सरकार पर किसानों और कारोबारियों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

बैठक के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 17 सदस्यीय विशेष समूह की बैठक में किसानों, छोटे दुकानदारों और उद्योग जगत के हितों के साथ हो रहे खिलवाड़ जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

सुरजेवाला ने कहा, “भाजपा किसानों के हितों की खुली बोली लगा रही है। कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।” उल्लेखनीय है कि हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के अगले दिन आहूत की गयी इस महत्वपूर्ण बैठक में विशेष समूह के सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस समूह में शामिल नहीं हैं। सुरजेवाला ने भाजपा पर हरियाणा में विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा के मंत्रियों और बड़े नेताओं के हारने से साबित हो गया है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर हो गया है। हरियाणा में निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा सहित अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से भाजपा के सरकार बनाने की कोशिश के सवाल पर उन्होंने कहा, “जब कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री थे तो उस वक्त के नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयानों को देखिए। उस वक्त भाजपा का क्या रुख था?”

सुरजेवाला ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांडा को हटा दिया था। यह भाजपा का दोहरा मापदंड है। चुनाव परिणाम के बारे में उन्होंने कहा, “हरियाणा ने भाजपा को नकार दिया है। अब खरीद फरोख्त के जरिये सरकार बनाने की कोशिश हो रही है। जबकि खट्टर सरकार के ज्यादातर मंत्री हार गए। उन्हें जनता ने नकार दिया और बहुमत नहीं दिया। भाजपा की सरकार असंवैधानिक और गैरक़ानूनी होगी।” 

टॅग्स :इंडियासोनिया गाँधीकांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधीहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019रणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा