लाइव न्यूज़ :

NDA में लोजपा पर गरमाई सियासत: JDU ने भी तोड़ी चुप्पी, कहा-लोजपा की एंट्री किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2021 18:41 IST

लोजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में बिहार में एनडीए से अलग होकर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ा था। लोजपा के कारण बिहार में एनडीए का काफी नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव के समय ही जदयू ने साफ कर दिया था कि लोजपा अब एनडीए का हिस्सा नहीं है।भाजपा भी चिराग प्रकरण पर यह कहते रही थी कि लोजपा का अब बिहार एनडीए से कोई वास्ता नहीं रहा। लेकिन भाजपा चिराग पासवान को लेकर सॉफ्ट रही है।

पटना,31 जनवरी। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को एनडीए की बैठक में बुलाए जाने पर बिहार की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है। इस पर अब जदयू ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि वह एनडीए का हिस्सा नही है। जदयू नेता और केसी त्यागी ने कहा कि चिराग पासवान की पार्टी को एनडीए का हिस्सा नहीं मानते हैं। 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बिहार एनडीए से अलग राह पकड ली थी। चिराग पासवान एनडीए की सहयोगी जदयू को हराने का कोई कसर नहीं छोड़ा था। इतना ही नहीं भाजपा के कई नेता लोजपा में शामिल हो गए थे और चिराग पासवान ने उन्हें टिकट देकर नीतीश कुमार की पार्टी को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। 

दिल्ली में एनडीए की बैठक में चिराग पासवान को आमंत्रित किये जाने के बाद एक बार फिर से विवाद पटल पर आ गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह तो अब चिराग पासवान का नाम भी नहीं लेते। उन्होंने चिराग पासवान पर सख्त लहजे में कहा कि इतना जान लीजिए शनिवार की एनडीए की बैठक में जिनका आप नाम ले रहे वो नहीं थे...वो कहां है वो जाने, कल वो कल एनडीए बैठक में नहीं थे...उनका शनिवार की एनडीए की बैठक में कोई भूमिका थी क्या...?  

यहां उल्लेखनीय है कि शनिवार को केंद्रीय बजट सत्र को लेकर दिल्ली में एनडीए की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में लोजपा को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन जैसे ही यह खबर सहयोगी जदयू को लगी इसके बाद जदयू नेतृत्व ने इस पर सख्त एतराज जताया। जदयू ने साफ-साफ कह दिया है कि यह बर्दाश्त नहीं होगा। सहयोगी दल के तलख तेवर के बाद भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा। 

अब चिराग की एंट्री बंद होन पर मांझी की पार्टी ने खुशी जताई है। हम ने इसके लिए भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा नेताओं ने माना कि चिराग पासवान को बैठक में शामिल होने का पत्र गलती से चला गया था।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा