लाइव न्यूज़ :

Bihar News: JDU नेता की बेटी पुष्पम प्रिया ने नीतीश की जगह खुद को बताया CM कैंडिडेट, तो RJD ने कहा- मजाक है क्या?

By अनुराग आनंद | Updated: March 9, 2020 13:39 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पुष्पम ने ट्वीट कर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। यही नहीं विज्ञापन छपने के बाद से ही पुष्पम के ट्विटर पर फॉलोअर अचानक बढ़े है। पिछले 24 घंटे में उन्हें हजारों लोगों ने फॉलो किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के खिलाफ कैंडिडेट होने का दावा किया है।RJD नेता शिवानंद तिवारी का कहना है, 'यह बचपना है और बचकाना बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। एक तरफ जहां प्रशांत किशोर ने 'बात बिहार की' कैंपेन के माध्यम से बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरूआत का संकेत दिया है। वहीं, अब खबर आ रही है कि बिहार जदयू नेता विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश के खिलाफ कैंडिडेट होने का दावा किया है।

लंदन में रहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने फेसबुक-ट्विटर के माध्यम से इस बात की घोषणा की है। यही नहीं अखबारों में भी विज्ञापन छपवाया गया है, इसके बाद पुष्पम लगातार चर्चा में है। 

एनबीटी के मुताबिक, इस मामले में आरजेडी ने पुष्पम प्रिया के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का कहना है, 'यह बचपना है और बचकाना बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। जब वह लड़की सात-आठ साल की थी तभी से हम लोग उसे जानते हैं। उनके दादा समता पार्टी के नेता उमाकांत चौधरी एक वक्त हमारे साथ रह चुके हैं। उनके पिता विनोद चौधरी हैं जो प्रफेसर हैं और एमएलसी भी रह चुके हैं। उनके नामांकन में भी हम गए थे। हम ऐसी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। मुख्यमंत्री बनना कोई मजाक है क्या? ऐसे ही कोई सीएम बन जाता है? यह मूर्खतापूर्ण प्रश्न है। समाज में चढ़ाने वाले लोग मिल जाते हैं। इतना संसाधन आया कहां से।'

Bihar needs pace, Bihar needs wings, Bihar needs change. Because Bihar deserves better and better is possible. Reject bullshit politics, join Plurals to make Bihar run and fly in 2020. #PluralsHasArrived#ProgressiveBihar2020pic.twitter.com/GiQU00oiJv— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) March 8, 2020

दरभंगा की रहने वाली हैं पुष्पम प्रिया चौधरीपुष्पम के पिता विनोद चौधरी पेशे से शिक्षक हैं और नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) से बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व एमएमलसी विनोद चौधरी दरंभगा के लहेरियासराय के न्यू बलभद्रपुर के रहने वाले हैं। पुष्पम के ट्विटर डीटेल के अनुसार उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज यूनिवर्सिटी से 'एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज' और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में MA किया है।

सोशल मीडिया से पुष्पम ने खींचा सबका ध्यानसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पुष्पम ने ट्वीट कर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। यही नहीं विज्ञापन छपने के बाद से ही पुष्पम के ट्विटर पर फॉलोअर अचानक बढ़े है। पिछले 24 घंटे में उन्हें हजारों लोगों ने फॉलो किया है। पुष्पम का फेसबुक पेज 11 अक्टूबर 2019 को अस्तित्व में आया। इस पेज से 1.32 लाख जुड़े हुए हैं। पुष्पम ने बिहार और राजनीति को लेकर अपना पहला पोस्ट 19 अक्टूबर 2019 को डाला है। पिछले चार महीने से पुष्पम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक-ट्विटर पर बिहार में राजनीतिक बदलाव पर लिखती आ रही हैं।  

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीप्रशांत किशोरबिहार विधान सभा चुनाव २०२०सोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा