बिहार जदयू में एक और बदलाव, वशिष्ठ नारायण को हटाकर रामसेवक सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जानिए इनके बारे में

By एस पी सिन्हा | Published: January 9, 2021 03:14 PM2021-01-09T15:14:42+5:302021-01-09T16:13:49+5:30

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक रामसेवक सिंह को जनता दल यूनाइटेड का अगले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह इस पद को संभाल रहे थे.

bihar jdu ramsevak singh replace state president vasistha narayan singh cm nitish kumar believed | बिहार जदयू में एक और बदलाव, वशिष्ठ नारायण को हटाकर रामसेवक सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जानिए इनके बारे में

पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार। (file photo)

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर अपना फैसला टाल दिया था.बिहार के हथुआ से चार बार विधानसभा के सदस्य चुने गए रामसेवक सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं. रामसेवक सिंह को लगातार चार बार चुनाव जीतने के बाद 2020 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

पटनाः जदयू ने वशिष्ठ नारायण सिंह को हटाकर पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

जदयू ने पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक से ठीक एक दिन पहले यह फैसला लिया है. दरअसल, बीते दिनों वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी खराब सेहत का हवाला देकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्ति होने की इच्छा जाहिर की थी. हालांकि, तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर अपना फैसला टाल दिया था.

बिहार के हथुआ से चार बार विधानसभा के सदस्य चुने गए रामसेवक सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे विश्वासपात्र के रूप में संगठन के नीति निर्धारण में उनकी मजबूत भूमिका रही है. विधानसभा में सतारूढ़ दल के सचेतक, झारखंड में जदयू का प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है.

रामसेवक सिंह को लगातार चार बार चुनाव जीतने के बाद 2020 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. रामसेवक सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2001 में हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बलेसरा पंचायत के मुखिया पद पर चुनाव लड़ कर किया.

मुखिया के चुनाव में 170 वोट से जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और लगातार दिन-प्रतिदिन राजनीति की उंचाइयों को छुआ. वर्ष 2005 में पहली बार हथुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर विधायक बने थे.

Web Title: bihar jdu ramsevak singh replace state president vasistha narayan singh cm nitish kumar believed

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे