लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: बिहार में एक मुख्यमंत्री पद के लिए छह दावेदार ठोक रहे हैं चुनावी मैदान में ताल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2020 22:08 IST

जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी के गठबंधन एनडीए ने फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है. जबकि राजद, कांग्रेस और तीन वामदलों के महागठबंधन ने तेजस्वी यादव पर भरोसा जताया है.

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सूबे में कई सियासी गठबंधन बने हैं. बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों की संख्या भी बढ़ गई है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सूबे में कई सियासी गठबंधन बने हैं. इसके साथ ही बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों की संख्या भी बढ़ गई है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव के साथ ही बिहार में अन्य चेहरे भी इस दौड़ में शामिल हो गए हैं. ऐसे में इस बार मुख्यमंत्री पद के छह दावेदार हो गए हैं. 

जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी के गठबंधन एनडीए ने फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है. जबकि राजद, कांग्रेस और तीन वामदलों के महागठबंधन ने तेजस्वी यादव पर भरोसा जताया है. इन दोनों प्रमुख नेताओं के अलावे रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और अब जन अधिकार पार्टी (जाप) के संरक्षक पप्पू यादव को भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया है.

इस तरह से बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार गठबंधनों की संख्या ही नहीं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की संख्या भी काफी ज्यादा हो गई है. उधर, लोजपा की तरफ से चिराग पासवान को भी भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है. इन सबके बीच मुख्यमंत्री इन वेटिंग के लिए प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी का नाम भी चर्चा में है. 

इन सबके बीच, अब जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. पप्पू यादव इस बार मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे है. उन्होंने वादा किया कि अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो बिहार से पलायन रुकेगा और ऐसा नहीं हुआ तो वे इस्तीफा दे देंगे. 

पिछले चुनाव में इस गठबंधन का चेहरा भी नीतीश कुमार थे, लेकिन इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. इसके अलावा छह दलों को मिलाकर बने ग्रांड डेमोक्रेटिक सेकुलर एलायंस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा तो प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन ने पप्पू यादव को अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है.

उधर, चिराग पासवान ने खुद को कभी मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन उनकी पार्टी लोजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया है. इसी चुनाव के ठीक पहले प्लुरल्स नाम से नई पार्टी बनाने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी खुद को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर रखा है. इस तरह से बिहार में एक मुख्यमंत्री पद के लिए कई उम्मीदवार अपन जोर आजामाइश में जुट गए हैं. ऐसे में यह देखने लायक होगा कि जनता किस चेहरे पर भरोसा जताती है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा