लाइव न्यूज़ :

चुनावी मौसम में लालू से मिलने वालों का लगा तांता, बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा- नियमों का हो रहा है उल्लंघन

By भाषा | Updated: September 28, 2020 07:11 IST

बिहार विधान सभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही लालू यादव से मिलने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। टिकट पाने सहित अन्य बातों के लिए बड़ी संख्या में बिहार से नेता और कार्यकर्ता लालू से मिलने रांची आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानून का उल्लंघन कर लालू प्रसाद यादव को लोगों से मिलने की सुविधा दी जा रही है: बीजेपीलालू से इन दिनों कई लोग मिलने आ रहे हैं, बीजेपी ने इस पर कहा- जेल नियमावली का ध्यान नहीं रखा जा रहा है

रांची: झारखंड में भाजपा ने आरोप लगाया है कि जेल नियमावली एवं कानून का उल्लंघन कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लोगों से मिलने की सुविधा दी जा रही है ।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि लालू प्रसाद से नेताओं की मुलाकात का सिलसिला लगातार जारी है और इस दौरान जेल नियमावली और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

प्रतुल ने कहा कि राज्य के जेल महानिरीक्षक ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि रिम्स निदेशक के ‘केली बंग्ले’ को जेल नहीं माना जा सकता है। प्रतुल ने कहा यह बयान पूरी तरह से निराधार है क्योंकि उच्च न्यायालय ने अपने 24 अगस्त 2018 के आदेश में लालू प्रसाद को रिम्स में इलाज करने की सुविधा देते हुए यह टिप्पणी की थी यह इलाज रांची में न्यायिक हिरासत में हो।

प्रतुल ने आरोप लगाया, ‘लालू से मुलाकातियों की मुलाकात के दौरान भी जेल नियमावली का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। लोग बेधड़क उनसे मिलते हैं और राजनीतिक बातें भी होती हैं और कोई जेल का अधिकारी भी मौजूद नहीं रहता।’ 

भाजपा के इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर राज्य के जेल महानिरीक्षक वीरेन्द्र भूषण ने स्पष्ट किया, ‘लालू यादव न्यायिक हिरासत में हैं लेकिन वह जेल प्रशासन की हिरासत में न होकर इस समय रिम्स में जिला प्रशासन की निगरानी में हैं। लिहाजा उनसे मुलाकातियों के निर्णय के अलावा अन्य निर्णय जिला प्रशासन ही लेता है।’ 

भूषण ने कहा, ‘लालू यादव से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जब मिले तो वह स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर रिम्स के विशेष वार्ड के रूप में घोषित निदेशक के ‘केली बंग्ले’ की व्यवस्था का निरीक्षण करने गये थे। ऐसे में उन पर कोई भी कैसे रोक लगा सकता है?’

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार विधान सभा चुनाव २०२०आरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा