लाइव न्यूज़ :

बिहार: लालू की बहू ऐश्वर्या पति तेजप्रताप के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव, पिता चंद्रिका राय बोले- 'मैं बेटी को नहीं रोकूंगा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 9, 2020 09:47 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2019 को हुई थी। तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय का वैवाहिक विवाद उनके शादी के छह महीने के बाद से ही चल रहा है। तेजप्रताप यादव ने शादी के छह महीने बाद ही तलाक की अर्जी कोर्ट में दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय के बेटे चंद्रिका राय ने हाल ही में RJD छोड़कर JDU में शामिल हुए हैं।चंद्रिका राय ने कहा, मैं ऐश्वर्या के हर फैसले के साथ हूं।

पटना: बिहार चुनाव-2020 इस बार लालू परिवार को बड़ा ट्विस्ट दे सकता है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि लालू प्रसाद यादव की बहू  ऐश्वर्या अपने पति तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी बेटी तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन ये सिर्फ उसका फैसला होगा। बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

मैं बेटी को चुनाव लड़ने से नहीं रोक रोकूंगा, चाहें कोई भी सीट हो- चंद्रिका राय 

नवभारत टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रिका राय ने कहा है कि वो ( ऐश्वर्या) तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। चंद्रिका राय ने कहा कि ऐश्वर्या अपने फैसले लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और वह सिर्फ अपनी बेटी का साथ देंगे। चंद्रिका राय ने कहा कि वह ऐश्वर्या को चुनाव लड़ने से नहीं रोकेंगे चाहें वो जो भी सीट पर खड़े होना चाहे। 

चंद्रिका राय ने कहा, ऐश्वर्या जल्द ही मीडिया के सामने आकर अपना सारा प्लान बता सकती हैं। चंद्रिका राय के इस बयान के बाद से लोगों के कयास अब और ठोस हो गए हैं। 

चंद्रिका राय के जेडीयू में शामिल होते ही ऐश्वर्या के चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे हैं संकेत 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को छोड़कर 20 अगस्त को चंद्रिका राय जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गए थे। जिसके बाद से ही ऐश्वर्या के चुनाव लड़ने और जेडीयू में शामिल के कयास लगाए जा रहे थे। चंद्रिका राय जेडीयू में शामिल होने के बाद से कई बार लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव पर जमकर हमला बोल चुके हैं।

पहले भी चंद्रिका राय ने दिए बेटी के चुनाव लड़ने के संकेत 

चंद्रिका राय ने अगस्त में दिए अपने बयान में कहा था कि 25 साल का कोई भी जो पागल नहीं है, चुनाव लड़ सकता है। चंद्रिका राय ने कहा कि दोनों भाई (तेजस्वी, तेजप्रताप) बिहार में सरकार बनाने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन फिलहाल वह राज्य में सेफ सीट खोज रहे हैं। चंद्रिका राय ने कहा कि बिहार में दोनों भाई (तेजस्वी, तेजप्रताप) के लिए अब कोई भी सीट सुरक्षित नहीं है। 

कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव को झटका देने के लिए ऐश्वर्या राय को महुआ विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। 

मैनेजमेंट की डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०तेज प्रताप यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा