बिहार: कांग्रेस ने पोस्टर में BJP से पूछे 16 सवाल, जवाब देने वालों को मिलेगा 10 करोड़ रुपये का ईनाम

By एस पी सिन्हा | Published: November 6, 2018 08:23 PM2018-11-06T20:23:57+5:302018-11-06T20:24:23+5:30

इस पोस्टर पॉलिटिक्स पर अभी तक भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन आसपास गुजरते लोगों की नजर कांग्रेस के इस शानदार दीवाली ऑफर पर टिक जा रही है।

Bihar: Congress asks 16 questions to the BJP in posters, Answers will get Rs 10 crore | बिहार: कांग्रेस ने पोस्टर में BJP से पूछे 16 सवाल, जवाब देने वालों को मिलेगा 10 करोड़ रुपये का ईनाम

बिहार: कांग्रेस ने पोस्टर में BJP से पूछे 16 सवाल, जवाब देने वालों को मिलेगा 10 करोड़ रुपये का ईनाम

बिहार में पोस्टर की राजनीति थमने का नाम हीं नही ले रही है। कांग्रेस ने राजधानी पटना के कई इलाकों में अनोखा पोस्टर लगाया है। जिसमें लोगों को बंपर ऑफर दिया है। कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं चूक रह हैं। पटना में इस बार त्योहार के मौके पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना तो साधा ही साथ ही ऑफर दिया है। 

कांग्रेस ने अपने पोस्टर में भाजपा से 16 सवाल किए हैं। इनमें वो सवाल भी शामिल है जिसका जिक्र प्रधानमंत्री ने अपने भाषणों में किया था। सवाल का जबाव देने पर 10 करोड का ऑफर भी रखा है। कांग्रेस ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी को राफेल मामले को लेकर घेरा गया है। साथ में हंसते हुए एक कॉर्टून भी बनाया गया है। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी सवाल करते हुए दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री के ठीक दूसरी तरफ राहुल गांधी की तस्वीर पोस्टर में बनाई गई है। कांग्रेस नेता ई। वेंकटेश रमण ने कहा कि दीवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत है। प्रधानमंत्री ने देश को अंधकार में रखा है।

ये हैं सवाल

ऐसे में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के झूठ को बताने का काम करेगी। कांग्रेस के 16 सवाल में है- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देहांत लंदन में हुआ? सिकंदर बिहार तक आ गया था? तक्षशिला बिहार में है? कबीर, गोरख और नानक साथ बैठकर विचार करते थे? भारत के 6 सौ करोड मददाताओं ने वोट दिया? नेहरू भगत सिंह से मिलने जेल नहीं गए थे? नेहरू ने जनरल थिमैया का अपमान किया? 125 करोड परिवार को मकान को चाभियां दे दी? नाली के गैस से चूल्हा जलाकर चाय बनाई? इंदिरा गांधी ने बेनजीर भुट्टो के साथ शिमला समझौता किया? भारत को लोकतंत्र नेहरू ने नहीं लिच्छवी वंश ने दिया? नेहरू भाजपा से थरथर कांपते थे? 1984 में हमारी पराजय हुई थी, मगर हमने इवीएम को दोष नहीं दिया? चेतक घोडे की मां गुजराती थी? स्वामी विवेकानंद ने नेताजी को प्रशिक्षित किया? प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा साढे चार साल में बनाए गए 35 एयरपोर्ट का नाम बताएं। साथ ही राफेल विमान का क्या दाम है? इसके बारे में जवाब मांगा गया है। 

बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं

इस पोस्टर पॉलिटिक्स पर अभी तक भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन आसपास गुजरते लोगों की नजर कांग्रेस के इस शानदार दीवाली ऑफर पर टिक जा रही है। कांग्रेस के अन्य नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय ने कहा कि केबीसी में 17 सवालों पर सात करोड मिलते हैं, लेकिन हम 16 सवालों पर ही दस करोड देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ये सारी बातें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कही गई है। अगर इसमें से एक भी सच है तो हम जनता को 10 करोड की राशि देंगे। इससे पहले भी दुर्गा पूजा के मौके पर कांग्रेस द्वारा इस तरीके से पोस्टर पॉलिटिक्स की गई थी। जिसमें मोदी सरकार में बनाए 35 एयरपोर्ट का नाम बताने पर कांग्रेस ने 5 करोड का इनाम रखा था।

Web Title: Bihar: Congress asks 16 questions to the BJP in posters, Answers will get Rs 10 crore

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे