लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः सीएम नीतीश पर हमलावर राबड़ी देवी, कहा- रेप मामले में नंबर एक, कारनामे को लोग याद रखेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2020 19:49 IST

बिहार को नीतीश कुमार ने रेप के मामले में नंबर वन राज्य बना दिया है. इनके कारनामे को लोग याद रखेंगे. दरअसल, बिहार में रोज कई घटनाएं रेप और गैंगरेप के सामने आ रही हैं. इसके अलावा कही पर दहेज को लेकर महिलाओं की हत्या को रही है तो कही पर कारोबारी की हत्या रोज बिहार में हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ते अपराध और महिलाओं के साथ हो बलात्कार की घटनाओं को लेकर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है.इस तरह की घटनाओं को लेकर राबड़ी देवी ने सुशासन की सरकार पर सवाल उठाया है.बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर लालू यादव और तेजस्वी यादव भी सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं.

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी पूरी तरह से हमलावर मूड में आ गई हैं. राज्य में बढ़ते अपराध और महिलाओं के साथ हो बलात्कार की घटनाओं को लेकर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि बिहार को नीतीश कुमार ने रेप के मामले में नंबर वन राज्य बना दिया है. इनके कारनामे को लोग याद रखेंगे. दरअसल, बिहार में रोज कई घटनाएं रेप और गैंगरेप के सामने आ रही हैं. इसके अलावा कही पर दहेज को लेकर महिलाओं की हत्या को रही है तो कही पर कारोबारी की हत्या रोज बिहार में हो रही है.

इस तरह की घटनाओं को लेकर राबड़ी देवी ने सुशासन की सरकार पर सवाल उठाया है. बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर लालू यादव और तेजस्वी यादव भी सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं. राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि ”मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 अनाथ बच्चियों के साथ सत्ता संरक्षण में जनबलात्कार जैसा जघन्य कांड करवाने वाले और बिहार को बलात्कार में नंबर-1 प्रदेश बनाने वाले मुखिया कह रहे हैं कि यह मेरा ऐतिहासिक कारनामा याद कीजिएगा”.

इसबीच आज ही जदयू ने अपना चुनावी नारा बदला है. नए नारेवाले पोस्टरों से पार्टी दफ्तर को सजाया है. विकास और सुशासन को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने का संकेत दिया है. नीतीश कुमार के इसी विकास और सुशासन के दावे को लेकर राबड़ी देवी ने हमला बोला है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवमीसा भारतीआरजेडीजेडीयूरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा