लाइव न्यूज़ :

एक और शहर का नाम बदला, नर्मदापुरम से जाना जाएगा होशंगाबाद, सीएम चौहान ने किया ऐलान, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2021 14:10 IST

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शुक्रवार शाम को भोपाल से लगभग 80 किलोमीटर दूर होशंगाबाद में आयोजित नर्मदा जयंती कार्यक्रम के दौरान की।

Open in App
ठळक मुद्देचौहान ने लोगों से पूछा कि क्या सरकार को होशंगाबाद का नाम बदलना चाहिए। चौहान ने इसके आगे लोगों से से पूछा, ‘‘नया नाम क्या होना चाहिये? इस पर लोगों ने उत्तर दिया- ‘‘नर्मदापुरम’’।चौहान ने कहा कि अब हम केन्द्र को होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने का प्रस्ताव भेज रहे हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि नर्मदा नदी के किनारे बसे होशंगाबाद का नाम बदल कर अब नर्मदापुरम रखा जायेगा और इस संबंध में एक प्रस्ताव केन्द्र सरकार के पास भेजा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शुक्रवार शाम को भोपाल से लगभग 80 किलोमीटर दूर होशंगाबाद में आयोजित नर्मदा जयंती कार्यक्रम के दौरान की। नर्मदा के तट पर एक सभा को संबोधित करते हुए चौहान ने लोगों से पूछा कि क्या सरकार को होशंगाबाद का नाम बदलना चाहिए। इस पर लोगों ने उनको हां में जवाब दिया।

चौहान ने इसके आगे लोगों से से पूछा, ‘‘नया नाम क्या होना चाहिये? इस पर लोगों ने उत्तर दिया- ‘‘नर्मदापुरम’’। इसके बाद चौहान ने कहा कि अब हम केन्द्र को होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने का प्रस्ताव भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नर्मदा नदी के किनारे सीमेंट कंक्रीट का जंगल बनाने की अनुमति नहीं देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नर्मदा किनारे पर बसे शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाये जा रहे हैं।

इसबीच, मध्य प्रदेश विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर खुशी जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह को फटाखे फोड़े। शर्मा ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक क्षण है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है।

होशंगाबाद अब तक एक हमलावर होशांग शाह के नाम से जाना जाता था लेकिन अब मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मां नर्मदा के नाम से जाना जायेगा। ये खुशी की बात है। मैं जन भावनाओं का सम्मान करते हुए यह घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और कई अन्य नेताओं ने भी इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने इस घोषणा को महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की सत्तारूढ़ भाजपा की चाल करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने सिर्फ मुग़लों से जुड़े नाम बदले, लेकिन ब्रिटिश शासकों से जुड़े नामों को नहीं बदला। मिंटो हॉल (पुराना विधानसभा भवन) का नाम क्यों नहीं बदला गया?’’ उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए है और इसकी बजाय विकास कार्यो और लोगों को मंहगाई से राहत देने पर सरकार को ध्यान देना चाहिये।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा