लाइव न्यूज़ :

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फूटा असंतोष, भाजपा विधायकों ने बोला हमला

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: January 4, 2021 20:36 IST

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतिक्षित विस्तार रविवार को किया गया, जिसमें भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक दो विधायकों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देविस्तार में तुलसीराम सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत को फिर से मंत्री बनाया गया.ये दोनों चौहान के मंत्रिमंडल में पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.मालूम हो कि चौहान ने 23 मार्च को अकेले मुख्यमंत्री की शपथ ली थी.

भोपालः शिवराज मंत्रिमंंडल के कल हुए विस्तार के साथ ही भाजपा के भीतर असंतोष के स्वर उठने लगे हैं.

 

पूर्व मंत्री और जबलपुर जिले के भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर महाकौशल और विंध्य की उपेक्षा का मुद्दा उठाया वहीं सागर जिले से आने वाले भाजपा विधायक महेश राय ने यह कहकर इशारों ही इशारों में मंत्री न बनने को लेकर अपनी उपेक्षा पर कहा है कि राजनीतिक ताकत का खेल है.

कैबिनेट विस्तार भी राजनीतिक ताकत का ही खेल है. मैं भी मंत्री होता तो मेरे क्षेत्र का विकास होता. पूर्व मंत्री एवं जबलपुर से विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीटर पर लिखा है. महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा विंध्य में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है.

महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते. महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा. खुशामद करते रहना होगा. ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा है कि मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है. ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है. सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है.

कांग्रेस का तंज : पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आग में घी डालने का काम किया शुरू..... बीजेपी के सीनियर विधायक अजय विश्नोई के ट्वीट पर लिखा, उसूलों पे जहाँ आँच आये टकराना जरूरी है जो जिन्दा हों तो फिर जिन्दा नजर आना जरूरी है नई उम्रों की खुदमुख़्तारियों को कौन समझाये, कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना जरूरी है...

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा