लाइव न्यूज़ :

बंगाल BJP के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा- "UP व असम में हमने बाहर से आकर खाना खाकर संपत्ति तोड़ने वालों को कुत्तों जैसा मारा, यहां तो लाठी व गोलियों से मारेंगे"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 08:17 IST

दिलीप घोष ने भी कहा कि उत्तर प्रदेश व असम में हमने इनको कुत्तों जैसा मारा है, यहां यदि इन्होंने ऐसा किया तो हम इनको लाठी व गोलियों से मारेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देइसके पहले दिलीप घोष का एक वीडियो सामने आया था जिसे लेकर कहा जा रहा था कि दिलीप घोष और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को रास्ता देने से इंकार कर दिया था।पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सीएए को लेकर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में जारी विवादों के बीच पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि आप यहां आएंगे...हमारा खाना खाएंगे और यहां रहकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे...क्या यह आपकी जमींदारी है? इसके बाद घोष ने इसके आगे भी कहा  कि उत्तर प्रदेश व असम में हमने इनको कुत्तों जैसा मारा है, यहां यदि इन्होंने ऐसा किया तो हम इनको लाठी व गोलियों से मारेंगे। 

बता दें इसके पहले दिलीप घोष का एक वीडियो सामने आया था जिसे लेकर कहा जा रहा था कि दिलीप घोष और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को रास्ता देने से इंकार कर दिया और रास्ता बदल लेने को कहा। बता दें कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में बीजेपी ने एक रैली का आयोजन किया था। इस दौरान बीजेपी समर्थक सड़क पर खड़े थे। वहां से जब एक एंबुलेंस ने निकलने की कोशिश की तो कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को जाने नहीं दिया था। 

सांसद दिलीप घोष पर आरोप लगाए जा रहे थे कि उन्होंने खुद ये देखने के बावजूद कि एंबुलेंस रास्ता दिए जाने का इंतजार कर रही थी, उन्होंने कार्यकर्ताओं को रास्ता देने के लिए कहने की जगह एंबुलेंस ड्राइवर को ही कहा कि दूसरे रूट से एंबुलेंस ले जाए।   

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोलकातापश्चिम बंगालनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा