लाइव न्यूज़ :

झारखंड में बाबूलाल मरांडी होंगे भाजपा विधायक दल के नेता, विपक्ष के नेता बनेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 17:56 IST

भाजपा ने विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते मरांडी को विपक्ष का नेता बनाए जाने की विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की। केन्द्रीय पर्यवेक्षक तथा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव की उपस्थिति में मरांडी को आज यहां सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन

Open in App
ठळक मुद्देढुल्लू महतो को छोड़कर अन्य सभी 25 नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे।बैठक में बाबूलाल मरांडी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

हाल में भाजपा में अपने दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का विलय करने वाले झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को सोमवार को यहां भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया।

इसके बाद भाजपा ने विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते मरांडी को विपक्ष का नेता बनाए जाने की विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की। केन्द्रीय पर्यवेक्षक तथा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव की उपस्थिति में मरांडी को आज यहां सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

राव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी विधायकों की बैठक हुई जिसमें एक आपराधिक मामले में भूमिगत चल रहे बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो को छोड़कर अन्य सभी 25 नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे। बैठक में मरांडी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि मरांडी के विधायक दल का नेता चुने जाने से पार्टी में सभी प्रसन्न हैं।

विधायक दल की बैठक में मरांडी के नेता पद पर निर्वाचन के तुरंत बाद पार्टी ने विधानसभा सचिवालय को बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की अनुशंसा वाला पत्र भी सौंप दिया। इससे पूर्व 18 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव को झारखंड विधान सभा में पार्टी विधायक दल के नेता के चयन के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

नवंबर-दिसंबर 2019 में राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा की हार हुई थी और उसे सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जबकि 2014 के चुनाव में भाजपा ने अकेले 37 सीट जीती थीं। इस वर्ष जनवरी 2020 में राज्य में नवनिर्वाचित विधानसभा के पहले सत्र में भाजपा ने अपने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया जिससे सदन में विपक्ष का नेता मनोनीत नहीं किया जा सका। 

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बाबूलाल मरांडीजेपी नड्डाअमित शाहरघुवर दासहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा