लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी ने BJP पर लगाया आरोप, कहा- वोट के लिए घुमाई जा रही हैं अस्थियां

By भारती द्विवेदी | Updated: August 23, 2018 17:52 IST

अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुण शुक्ला ने रमन सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वाजपेयी को दो बार श्रद्धांजलि दी क्योंकि पहली बार उनकी तस्वीर नहीं खींची जा सकी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुण शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाया है।

करुण ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बीजेपी जिस तरह से पूरे देश में उनकी अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है, वो बस एक दिखावा है। रमन सिंह और उनके कैबिनेट ने कभी उन्हें याद नहीं किया। वो भी तब जब उन्होंने छत्तीसगढ़ को एक अलग राज्य बनाया।

अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुण शुक्ला ने रमन सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वाजपेयी को दो बार श्रद्धांजलि दी क्योंकि पहली बार उनकी तस्वीर नहीं खींची जा सकी थी।   

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का 16 अगस्त को एम्स में निधन हो गया। वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे।

वाजपेयी पांच साल कार्याकल पूरा करने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे।

अटल बिहारी वाजपेयी 10 बार लोकसभा सांसद चुने गए थे और दो बार राज्यसभा सांसद।

उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया था। 

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी देशभर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर रही है। अलग-अलग राज्यों की नदियों में उनकी अस्थियों को विसर्जित किया जा रहा है।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा