लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव 2021ः बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में इलेक्शन, भाजपा ने प्रभारी किए नियुक्त, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2021 13:57 IST

बंगाल में भाजपा के सामने टीएमसी है। असम में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में टक्कर है। हालांकि सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा यहां कुछ नहीं कर पाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेतृत्व ने कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को असम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त किया गया है।बीजेपी अगप और यूपीपीएल के साथ गठबंधन कर मार्च या अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

नई दिल्लीः साल 2021 में पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है। वेस्ट बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी प्रमुख हैं।

बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच मुख्य मुकाबला है। असम में भाजपा सत्ता में है। तमिलनाडु में सहयोगी अन्नाद्रमुक की सरकार है। यहां पर भाजपा और अन्नाद्रमुक में गठबंधन है। केरल में वाम दल सत्ता में है। पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार है। 

नरेंद्र सिंह तोमर को असम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया

भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई नियुक्तियां की। भाजपा नेतृत्व ने कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को असम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि तोमर कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री हैं, सिंह उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

बीजेपी अगप और यूपीपीएल के साथ गठबंधन कर मार्च या अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। इसने 126 सदस्यीय विधानसभा में 100 सीट का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने असम के अलावा तमिलनाडु और केरल तथा केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए भी चुनावी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को हरी झंडी दी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी को तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है।

गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री वी के सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया

गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री वी के सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी केरल के प्रभारी होंगे जबकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री अश्वथ नारायण उनके साथ यहां के सह-प्रभारी होंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पुडुचेरी का चुनाव प्रभार सौंपा गया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर सह-प्रभारी होंगे। इन चारों राज्यों में पश्चिम बंगाल के साथ ही अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले भाजपा की ओर से हर राज्य में एक प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करने की परंपरा रही है।

नड्डा शनिवार को बंगाल में भाजपा की रथयात्रा को रवाना करेंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले महीने भर चलने वाली पार्टी की रथयात्रा का शनिवार को शुभारंभ करेंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भाजपा ने चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन तैयार करने के लिए फरवरी और मार्च में रथयात्राएं निकालने का निर्णय लिया है। यह यात्राएं पांच खंडों में होंगी और राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी।

पार्टी के कई शीर्ष नेता इस रथयात्रा के दौरान राज्य में पहुंचेंगे। ये रथयात्राएं शनिवार, सोमवार और अगले मंगलवार को नबाद्वीप, कूचबिहार, काकद्वीप, झारग्राम और तारापीठ से रवाना होंगी। भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘ जे पी नड्डा छह फरवरी को इस यात्रा का उद्घाटन करने के लिए नबाद्वीप में होंगे।

अमित शाह के भी बाद में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना

अमित शाह के भी बाद में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अमित शाह के कार्यक्रमों की पुष्टि अभी होना बाकी है।’’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने विश्वास प्रकट किया कि रथयात्रा अप्रैल मई में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी के लिए पासा पलटने वाली होगी।

राज्य में 2018 में भी पार्टी ने ऐसी ही रथयात्राओं की योजना बनायी थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा अनुमति देने से इनकार करने के बाद अंतिम घड़ी में इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावकेरलपुडुचेरीममता बनर्जीनरेन्द्र सिंह तोमरजितेन्द्र सिंहवी नारायणस्वामीसर्बानंद सोनोवालतमिलनाडुएआईडीएमकेडीएमकेअसमचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा