लाइव न्यूज़ :

असम के पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह का निधन, 30 साल तक रहे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य

By भाषा | Updated: August 2, 2018 12:45 IST

भीष्म नारायण सिंह मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे। किसान परिवार में पैदा हुए सिंह की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हुई।

Open in App

नोएडा, दो अगस्त (भाषा) असम और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण सिंह का संक्षिप्त बीमारी के बाद कल निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

सिंह के पुत्र उमाशंकर सिंह ने बताया कि वह दो महीने से बीमार थे। उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

भीष्म नारायण सिंह मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे। वह आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे। 30 वर्ष तक वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य रहे।

13 जुलाई, 1933 को पलामू जनपद के उदयगढ़ गांव में एक किसान परिवार में पैदा हुए सिंह की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हुई। वह 1967 में पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए।

सिंह बिहार बिहार के शिक्षा, खाद्य आपूर्ति और वाणिज्य मंत्री भी रहे। वह 1976 में राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने केन्द्र में संसदीय कार्य, आवास, श्रम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा संचार मंत्री के रूप में काम किया। 1984 में उन्हें असम और मेघालय का राज्यपाल बनाया गया। बाद में वह सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।

सिंह अंतिम समय तक भी राजनीति व सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुड़े रहे। वह नोएडा के कई सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय थे।

उनके निधन की सूचना पाकर कई गणमान्य लोग, राजनेता, अफसर, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

 

टॅग्स :कांग्रेसकांग्रेस कार्य समितिझारखंडअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा