लाइव न्यूज़ :

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: केजरीवाल के घर से जब्त की गई सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिंक रिपोर्ट का इंतजार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 25, 2018 08:21 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों द्वारा  दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ की गई बदसलूकी मामले में आरोपी विधायक अमानतुल्ला खान को जामिया नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 फरवरी: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के संग हुई कथित मारपीट मामले में पुलिस मुख्यमंत्री आवास से बरामद सीसीटीवी फुटेज की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस सीसीटीवी फुटेज को देख नहीं देख पाई है।  पुलिस के मुताबिक घटना के समय मुख्यमंत्री आवास पर जनकपुरी के पूर्व विधायक राजेश ऋषि, वजीरपुर के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, किराड़ी के विधायक ऋतुराज गोविंद, कस्तूरबा नगर के पूर्व विधायक मदन लाल, जंगपुरा के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया और बुराड़ी के पूर्व विधायक संजीव झा मौजूद थे।  पुलिस अपनी कार्रवाई के लिए पुख्ता सबूत इक्कठा करना चाहती है।सलाहकार वीके जैन की अदालत में घटना के बारे में स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस के पास दूसरा सबूत सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ही होगी। 

मंगलवार को आई अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में उनके संग मारपीट होने की पुष्टि हुई थी। आम आदमी पार्टी अंशु प्रकाश द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताती रही है। वहीं मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले में अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन अलग-अलग बयान दे रहे हैं। वीके जैन ने कहा है कि उन्होंने 19 फरवरी को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट होते हुए देखा है।  पुलिस से बात करते हुए वीके जैन ने कहा कि उन्होंने अंशु प्रकाश का चश्मा गिरते देखा था। इससे पहले वीके जैन ने बयान दिया था कि वो मीटिंग में मौजूद थे लेकिन जब ये घटना हुई तब वो वॉशरूम में थे।

यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव से हाथापाई मामला: सीएम अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन हिरासत में

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों द्वारा  दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ की गई बदसलूकी मामले में आरोपी विधायक अमानतुल्ला खान को जामिया नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस आप के विधायक प्रकाश जरवाल को भी गिरफ्तार कर चुकी है। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह