लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार को बदनाम करने के लिए एमपी और राजस्थान से यूपी में छोड़े जा रहे जानवर: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने कहा

By भाषा | Updated: February 24, 2020 15:33 IST

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने इसे मंत्री का गैर-जिम्मेदाराना जवाब करार दिया। उन्होंने कहा, ''यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। छुट्टा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार का यह जवाब गैर-जिम्मेदाराना है और सरकार को कांग्रेस सदस्य के सवाल का जवाब देना चाहिए।''

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राज्य की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश और राजस्थान से उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं।प्रदेश के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि उनके विभाग ने छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में कोई आंकड़ा नहीं जुटाया है।

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राज्य की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश और राजस्थान से उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में जानकारी चाही। इसके जवाब में प्रदेश के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि उनके विभाग ने छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में कोई आंकड़ा नहीं जुटाया है।

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने इसे मंत्री का गैर-जिम्मेदाराना जवाब करार दिया। उन्होंने कहा, ''यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। छुट्टा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार का यह जवाब गैर-जिम्मेदाराना है और सरकार को कांग्रेस सदस्य के सवाल का जवाब देना चाहिए।''

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान से छुट्टा पशुओं को उत्तर प्रदेश में छुड़वाया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से कहा कि वे मध्य प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुए इस सिलसिले को रुकवाएं। खन्ना ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है और वह छुट्टा गोवंशीय पशुओं को सहारा देने के लिए 'गौ आश्रय स्थल' खुलवा रही है। इसके लिए धन भी जारी किया गया है।

जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने सरकार पर किसानों की परेशानियों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा