लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का फूटा गुस्सा, कहा- कांग्रेस घुसपैठियों के लिए सारे दरवाजे खोल देगी, इनकी नीति फूट डालो और राज करो की है

By अमित कुमार | Updated: January 24, 2021 17:30 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, घुसपैठिये मुक्त, आतंकवाद से मुक्त भारत सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी ही बना सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि असम में विकास की बयार चल रही है। नए रास्ते, अस्पताल, कॉलेज बन रहे हैं, उद्योग लग रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि बोडो शांति समझौते के बाद ब्रू-रियांग समझौते का प्रयास किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि यदि कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठजोड़ असम में सत्ता में आता है तो ये दल घसुपैठियों का स्वागत करने के लिए ‘‘सारे द्वार’’ खोल देंगे। शाह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस शासन ने सिर्फ खूनखराबा दिया है, जिसमें हजारों युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 

उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस और बदरूद्दीन अजमल असम को घुसपैठ से मुक्त रख पाएंगे? यदि वे सत्ता में आते हैं, तो वे उनका स्वागत करने के लिए सारे दरवाजे खोल देंगे क्योंकि यह उनका वोट बैंक है।  शाह ने चुनावी राज्य असम में अपनी पहली चुनावी रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिर्फ भाजपा ही राज्य को पड़ोसी देश से घुसपैठ से रक्षा कर सकती है। 

असम विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। कांग्रेस ने इसके लिए एआईयूडीएफ, भाकपा, माकपा, भाकपा(एमएल) और आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) के साथ गठजोड़ किया है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने बांटों और राज करो की अंग्रेजों की नीति जारी रखी है। उसने आदिवासी और गैर-आदिवासी, असमी लोगों और पर्वतीय लोगों, बोडो और गैर-बोडो के बीच विभाजन पैदा कर दिया है।  

उन्होंने कहा कि 20 साल में सिर्फ खूनखराबा हुआ है और कांग्रेस द्वारा चलाई गई गोलियों से 10,000 असमी युवक मारे गये हैं।’’ लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में फिर से आएगी तो असम गोली मुक्त, आंदोलन मुक्त और बाढ़ मुक्त बनेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एक चीज तो निश्चित है कि असम कांग्रेस और एआईयूडीएफ के हाथों में सुरक्षित नहीं रहेगा। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमित शाहकांग्रेसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा