लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह ने 'भतीजे' पर साधा निशाना- न पिता पसंद, न परिवार, न बंगला, घटिया और बेहूदा हैं अखिलेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2018 21:10 IST

समाजवादी पार्टी से निष्‍कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अखिलेश याद को काफी बुरा-भला बोलते दिख रहे हैं।

Open in App

लखनऊ, 11 जून: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ दिनों पहले सरकारी बंगला खाली कर दिया है। इस बंगले को जब मीडिया के लोगों ने खोला तो बाहर से महल जैसा दिखने वाला यह बंगला अंदर से बहुत खराब हालत में मिला। इस पूरे मामले में अखिलेश के ऊपर उनके 'चाचा' अमर सिंह ने हमला बोला है। 

समाजवादी पार्टी से निष्‍कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अखिलेश याद को काफी बुरा-भला बोलते दिख रहे हैं। अमर सिंह वीडियो में बोलते दिख रहे हैं,-  'मैंने आवंटित बंगले का स्वरूप बदल दिया। सार्वजनिक विभाग के खर्चे से नहीं अपने खर्चे से बंगले का कायाकल्प गिरीश सांघीजी ने भी किया और हमने भी किया है। अखिलेश यादवजी यह बताएं कि जिस बंगले में वह रहते थे उस बंगले का एसी, उस बंगले की दर-ओ-दीवार और उस बंगले का उखड़ा हुआ संगमरमर का पत्थर राज्य के राजस्व के खर्चे का था या उनके जेब के खर्चे का था। यदि उनकी जेब का था तो क्या उन्होंने इतनी आयकर रिटर्न भरा है। क्या दिखाया है कि इतना पैसा है कि इटालियन मार्बल लगा लें, सौ-सौ एसी लगा लें। इतना पैसा है नहीं तो अंबानी से बढ़िया स्तर समाजवादी का कैसे था।'

 

उन्होंने यह भी कहा, अगर सरकार का था तो सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आपको क्या अधिकार है। इस तरह के घटिया और बेहूदा व्यक्ति को, जिसका मन इतना छोटा है, ऐसे लोगों के लिए ही अटल बिहारी वाजपेयीजी ने कहा है कि छोटे मन से कोई राजनीति नहीं होती और कोई बड़ा काम नहीं होता है। आपको अपना पिता पसंद नहीं, अपना परिवार पसंद नहीं है और अपना बंगला भी तब पसंद नहीं जब सुप्रीम कोर्ट उसे आपसे छीन ले, तो यह बाल हठ कब छोड़ेंगे आप।' 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अमर सिंहअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा