डॉ. कफील खान जेल से हुए रिहा तो अखिलेश यादव बोले- उम्मीद है झूठे मुकदमों में फंसाये गये आजम खान को भी मिलेगा न्याय

By पल्लवी कुमारी | Published: September 2, 2020 12:19 PM2020-09-02T12:19:50+5:302020-09-02T12:19:50+5:30

रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान फिलहाल उत्तर प्रदेश के सीतापुर की जेल में बंद हैं।  आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम और पत्नी तंजीम फातिमा भी जेल में बंद हैं।

Akhilesh Yadav Welcome release of Kafeel Khan, hope Azam Khan will get justice too | डॉ. कफील खान जेल से हुए रिहा तो अखिलेश यादव बोले- उम्मीद है झूठे मुकदमों में फंसाये गये आजम खान को भी मिलेगा न्याय

Akhilesh Yadav (File Photo)

Highlightsइलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर कफील खान को मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया है।डॉक्टर कफील खान पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA)के खिलाफ 2019 में अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कार्रवाई की गई थी।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. कफील खान के जेल से रिहा होने पर स्वागत किया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि उनके पार्टी के नेता आजम खान को भी जल्द न्याय मिलेगा। मंगलवार (1 सितंबर) को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में बंद डाक्टर कफील की हिरासत रद्द करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा करने का आदेश दिया था। जिसके बाद उन्हें मंगलवार की देर रात रिहा किया गया। 

अखिलेश यादव ने हैशटैग #नहीं_चाहिए_भाजपा के साथ ट्वीट किया, ''हाईकोर्ट द्वारा डॉ. कफ़ील की रिहाई के आदेश का देश-प्रदेश के हम सभी इंसाफपसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है। उम्मीद है झूठे मुकदमों में फंसाये गये आजम खान जी को भी शीघ्र ही न्याय मिलेगा। सत्ताधारियों का अन्याय व अत्याचार हमेशा नहीं चलता।''

बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान फिलहाल उत्तर प्रदेश के सीतापुर की जेल में बंद हैं।  आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम और पत्नी तंजीम फातिमा भी जेल में बंद हैं।

आजम खान पर जमीन पर कब्जा करने, अवैध निर्माण कराने समेत कई मुकदमें दर्ज हैं। वहीं इसके अलावा यूपी की योगी सरकार की ओर से लगातार उनकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं डॉक्टर कफील खान की बात करे तो उनपर नागरिकता संशोधन कानून (CAA)के खिलाफ 2019 में अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कार्रवाई की गई थी। उसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत करीब साढ़े 7 महीने से वह मथुरा जेल में बंद थे।   

जेल से रिहाई के बाद कफील खान ने मीडिया से बातचीत में अदालत का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि वह उन तमाम शुभचिंतकों के भी हमेशा आभारी रहेंगे जिन्होंने उनकी रिहाई के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन उन्हें अब भी रिहा करने को तैयार नहीं था लेकिन लोगों की दुआ की वजह से वह रिहा हुए हैं, मगर आशंका है कि सरकार उन्हें फिर किसी मामले में फंसा सकती है।

Web Title: Akhilesh Yadav Welcome release of Kafeel Khan, hope Azam Khan will get justice too

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे