लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की स्मार्ट सिटी कहां हैं, मैं पता ढूंढ़ रहा हूं: अखिलेश यादव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 17, 2017 12:11 IST

हाल ही में गुजरात से लौटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुजरात मॉडल पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ से सभी को बचना चाहिए।

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के अंदर कूड़ा ज्यादा है, लेकिन वहीं लोग झाड़ू पकड़े हुए हैं। उनसे कहीं सफाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भी कूड़ा ज्यादा था। भाजपाई गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार करते हैं। उनके विचारों में गंदगी भरी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलश यादव शनिवार को पार्टी मुख्यालय के लोहिया सभागार में नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों, नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपकी जीत से पार्टी का सम्मान बढ़ा है। आप पार्टी की बुनियाद हैं और पार्टी आपका हर संभव सहयोग करेगी।

उन्होंने पार्षदों को भाजपा से चेताते हुए कहा, "भाजपा के झूठ से सभी को सावधान रहना है। भाजपा अफवाहें फैलाती है, झूठ के सपने दिखाती है और मुद्दों के साथ खिलवाड़ करती है। लड़ाई बड़ी है और संघर्ष करना है। 2019 में लोकसभा का बड़ा चुनाव है, उसे भी लक्ष्य मान कर काम करना है।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "सपा प्रत्याशी ईवीएम की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि वार्ड से पार्टी जीती हैं। भाजपा ने नगर निगम के महापौर के चुनावों का इस तरह शोर मचाया था जैसे चुनाव सिर्फ नगर निगमों में ही हुआ हो।

पूरे राज्य में नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के चुनावों की भाजपा ने चर्चा तक नहीं की। सच्चाई तो यह है कि इन चुनावों में भाजपा बुरी तरह पराजित हुई है।" प्रदेश सरकार पर वार करते हुए अखिलेश ने कहा, "प्रदेश में नौ महीनों में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है अपराध थम नहीं रहे हैं। भाजपा स्मार्ट सिटी की बड़ी बातें करती है, लेकिन यह स्मार्ट सिटी क्या है और कहां है, इसका अता पता नहीं मिलता है।"

टॅग्स :अखिलेश यादवबीजेपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा