लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर राजनीति शुरू, अखिलेश यादव ने पूछा- 'ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी सच बताए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 9, 2020 11:27 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी 8 पुलिसकर्मियों का हत्या विकास दुबे उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से गिरफ्तार किया गया। जल्द ही मध्य प्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर गोलीकांड में यूपी के कई पुलिस वालों का भी नाम आया है। तकरीबन आधे दर्जन चौबेपुर थाने के पुलिस वाले गिरफ्तार किए गए हैं।कानपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पर यूपी पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था।

उज्जैन: उत्तर प्रदेश के कानपुर मुठभेड़ में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी का हत्यारा विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के कुछ घंटे भी नहीं हुए लेकिन इसपर राजनीति शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मांग की है कि सरकार जल्दी ये सच बताए कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने गैंगस्टर विकास दुबे के कॉल रिकॉर्ड भी सार्वजनिक करने की मांग की है। 

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, खबर आ रही है कि ''कानपुर-कांड'' का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।

विकास दुबे को पुलिस ने महाकाल मंदिर के अंदर से गिरफ्तार किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विकास दुबे मंदिर के अंदर जाकर सरेंडर करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि पुलिस का सरेंडर या गिरफ्तारी पर अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दावा-विकास की हुई गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कानपुर की नृशंस घटना के बाद से ही हमने पूरे मध्य प्रदेश और पुलिस को अलर्ट कर रखा था, जैसे ही संदेह हुआ उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है, वो (विकास दूबे) आत्मसमर्पण नहीं कर सकता। अगर करना होता तो कहीं और कर सकता था, दिल्ली, हरियाणा ज़्यादा सुरक्षित था, ये मध्य प्रदेश पुलिस की कामयाबी है। UP पुलिस से उसे डर था इसलिए उसे कहीं बाहर जाना था। महाकाल ने उसे दर्शन ही नहीं दिया, दर्शन करने से पहले ही पकड़ा गया। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद सीएम योगी से की बात

विकास दुबे कि गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैंने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी लिखा, जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। 

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार कर ले जाती पुलित (फाइल फोटो)

जानें कानपुर शूटआउट में क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की एक टीम ने दो और तीन जुलाई की मध्य रात्रि (एक से डेढ़ बजे के करीब) को चौबेपुर पुलिस थाने के अंतर्गत बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने पहुंची। उसी दौरान मुठभेड़ हो गई। जैसे ही पुलिस का एक दल हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर के पास पहुंचने ही वाला था। उसी दौरान एक इमारत की छत से पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। ये सब इतनी जल्दीबाजी में हुआ कि पुलिस को संभलने का मौक नहीं मिला। जिसमें  पुलिस उपाधीक्षक सहित उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मी घायल हैं, जबकि दो अपराधी भी इस दौरान मारे गए। शहीद होने वालों में पुलिस उपाधीक्षक एस पी देवेंद्र मिश्रा, तीन उप निरीक्षक और चार कॉन्स्टेबल थे।

शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में बिल्हौर के क्षेत्राधिकारी डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा (54), थानाध्यक्ष शिवराजपुर महेश कुमार यादव (42), सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह (32), सब इंस्पेक्टर नेबू लाल (48), कांस्टेबिल जितेंद्र पाल (26), सुल्तान सिंह (35), बबलू कुमार (23) और राहुल कुमार (24) शामिल हैं।

टॅग्स :विकास दुबेअखिलेश यादवउज्जैनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

ज़रा हटकेVIDEO: कानपुर रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वायरल वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा