त्रिपुरा: विधान सभा के बाद पंचायत चुनावों में भी बीजेपी ने किया सीपीएम का सूपड़ा साफ, 130 सीटों में से 113 सीटों पर हासिल की जीत

By भाषा | Published: October 3, 2018 07:49 PM2018-10-03T19:49:50+5:302018-10-03T19:49:50+5:30

त्रिपुरा ग्राम पंचायत की 132 सीटों और पंचायत समिति की सात सीटों के लिए उपचुनाव 30 सितंबर को हुआ था। 

after assembly election bjp won bumper majority in tripura gram panchayat chunav leaving cpm back | त्रिपुरा: विधान सभा के बाद पंचायत चुनावों में भी बीजेपी ने किया सीपीएम का सूपड़ा साफ, 130 सीटों में से 113 सीटों पर हासिल की जीत

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

अगरतला, तीन अक्टूबर: त्रिपुरा में पंचायत उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने ग्राम पंचायत की 130 सीटों में से 113 सीटें जीत ली हैं। प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) जी के राव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा पंचायत समिति की सात में से पांच सीटों पर विजयी हुई।

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बीजेपी ने त्रिपुरा में इसी साल हुए विधान सभा चुनावों में करीब ढाई दशकों से सत्ता में काबिजल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) को सत्ता से बाहर कर दिया था।

 त्रिपुरा की कुल 60 विधान सभा सीटों में से 44 पर जीत हासिल करके बीजेपी ने सरकार बनायी थी। बिप्लब कुमार देब राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

एसईसी ने बताया कि भाजपा की सहयोगी पार्टी इंडीजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने ग्राम पंचायत की नौ सीटों पर कामयाबी हासिल की।

विपक्षी कांग्रेस और माकपा ने ग्राम पंचायत की चार-चार सीटों पर सफलता पायी।

ग्राम पंचायत की 132 सीटों और पंचायत समिति की सात सीटों के लिए उपचुनाव 30 सितंबर को हुआ था। 

प्रदेश चुनाव आयुक्त ने एक सितंबर को ग्राम पंचायत की 3207 सीटें, पंचायत समिति की 161 सीटें और जिला परिषद की 18 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी।

Web Title: after assembly election bjp won bumper majority in tripura gram panchayat chunav leaving cpm back

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे