लाइव न्यूज़ :

महिला विधायक ने कहा- कार ने उनके वाहन का पीछा किया, टक्कर मारने की कोशिश, थाने में जाकर खुद की जान बचाई, 4-5 लोग थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 15:45 IST

लुधियाना जिले के जगरांव से विधायक सर्वजीत कौर मानुके के अनुसार शुक्रवार रात एक कार ने उनके वाहन का पीछा किया और उसे पीछे से टक्कर मारने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह कार हाईवे पर लापरवाह तरीके से चलाई जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ने कहा कि वह एक टीवी चैनल की चर्चा में हिस्सा लेने के बाद अपने पति के साथ लुधियाना शहर से जगरांव लौट रही थीं।उन्होंने कहा, "हमने चौकीमान में एक पुलिस थाने में अपना वाहन ले जाकर खुद की जान बचाई।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की एक विधायक ने शनिवार को आरोप लगाया कि एक कार में सवार कुछ लोगों ने संभवत: उन पर हमला करने के लिए उनकी गाड़ी का पीछा किया।

लुधियाना जिले के जगरांव से विधायक सर्वजीत कौर मानुके के अनुसार शुक्रवार रात एक कार ने उनके वाहन का पीछा किया और उसे पीछे से टक्कर मारने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह कार हाईवे पर लापरवाह तरीके से चलाई जा रही थी। विधायक ने कहा कि वह एक टीवी चैनल की चर्चा में हिस्सा लेने के बाद अपने पति के साथ लुधियाना शहर से जगरांव लौट रही थीं।

उन्होंने कहा, "हमने चौकीमान में एक पुलिस थाने में अपना वाहन ले जाकर खुद की जान बचाई। कार में सवार चार-पांच लोग हमारा पीछा कर रहे थे।" मानुके ने कहा कि उन्होंने इस पूरी घटना के बारे में लुधियाना ग्रामीण जिला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी है।

मुल्लानपुर के पुलिस उपाधीक्षक जी एस बैंस ने कहा कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और जांच जारी है। 

टॅग्स :इंडियाआम आदमी पार्टीपंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा