लाइव न्यूज़ :

‘35 लोधी स्टेट’ बंगलाः प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता अनिल बलूनी से फोन पर बात की, नए घर में खुशियों की कामना की

By भाषा | Updated: July 27, 2020 21:06 IST

भाजपा नेता अनिल बलूनी को नई दिल्ली इलाके में वहीं ‘35 लोधी स्टेट’ बंगला आवंटित हुआ है जिसमें प्रियंका पिछले कई वर्षों से रह रही थीं। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, ‘‘आज अनिल बलूनी और उनकी पत्नी से बात हुई। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूँ।

Open in App
ठळक मुद्देनए घर की शुभकामनाएं देते हुए आशा करती हूं कि उन्हें भी इस घर में उतनी ही ख़ुशियां मिलें जितनी मुझे और मेरे परिवार को मिलीं।अपना सरकारी बंगला खाली करने की एक अगस्त की समय सीमा से पहले प्रियंका ने बलूनी को चाय पर भी आमंत्रित किया है।शहरी विकास मंत्रालय ने एक जुलाई को उन्हें नोटिस जारी कर उनसे एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा था।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि भाजपा नेता अनिल बलूनी से उनकी फोन पर बातचीत हुई है और उन्होंने बलूनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने के साथ ही उम्मीद जताई कि भाजपा सांसद को नए घर में उतनी ही खुशियां मिलेंगी जो उन्हें एवं उनके परिवार को मिली हैं।

गौरतलब है कि बलूनी को नई दिल्ली इलाके में वहीं ‘35 लोधी स्टेट’ बंगला आवंटित हुआ है जिसमें प्रियंका पिछले कई वर्षों से रह रही थीं। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, ‘‘आज अनिल बलूनी और उनकी पत्नी से बात हुई। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूँ।

उन्हें नए घर की शुभकामनाएं देते हुए आशा करती हूं कि उन्हें भी इस घर में उतनी ही ख़ुशियां मिलें जितनी मुझे और मेरे परिवार को मिलीं। अपना सरकारी बंगला खाली करने की एक अगस्त की समय सीमा से पहले प्रियंका ने बलूनी को चाय पर भी आमंत्रित किया है।

प्रियंका अपना सरकारी आवास खाली करने की प्रक्रिया में हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने एक जुलाई को उन्हें नोटिस जारी कर उनसे एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा था। मंत्रालय का कहना था कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद प्रियंका इस आवास की पात्रता नहीं रखती हैं।

उत्तर प्रदेश में बढ़ता जा रहा है ‘जंगलराज’ : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में ‘जंगलराज’ बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार दिखावे के लिए तबादले के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

प्रियंका ने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खबरें देखना छोड़ दिया है? उन्होंने गोरखपुर एवं कुछ अन्य जिलों में अपराध की घटनाओं से जुड़ी खबरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ क्या उत्तर प्रदेश के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जाती?

उप्र में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र (गोरखपुर) में अपहरण की घटना घटी है। कासगंज में हत्याकांड। लेकिन दिखावे के लिए कुछ तबादलों के अलावा और कुछ होता ही नहीं है। जंगलराज बढ़ता जा रहा है।’’

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीसोनिया गाँधीजेपी नड्डाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा