लाइव न्यूज़ :

Turkey earthquake: तुर्की, यूनानी द्वीप में भूकंप, 27 की मौत, 800 से अधिक लोग घायल, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2020 17:44 IST

Open in App
1 / 8
तुर्की के पश्चिमी तट और यूनान के सामोस द्वीप के बीच स्थित इजियन सागर में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जबकि 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। शनिवार को बचाव दलों ने आठ इमारतों के मलबों के नीचे दबे और जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए अभियान चलाया।
2 / 8
इजमिर के बायराकली जिले में एक अपार्टमेंट के मलबे से बचावकर्ताओं ने एक किशोर को जीवित निकाला, उसके साथ उसका पालतू कुत्ता भी जीवित पाया गया। कई लोग अपने मित्रों और संबंधियों की खबर पाने के लिए मलबों के निकट मौजूद हैं।
3 / 8
सरकारी अनादोलू समाचार एजेंसी के मुताबिक एक अन्य इमारत के मलबे से बचावकर्मियों ने 38 वर्षीय महिला से संपर्क साधा, उस महिला के साथ उसके चार बच्चे भी मलबे में दबे हैं और इन सभी को निकालने का प्रयास जारी है।
4 / 8
शनिवार सुबह एक इमारत के मलबे से दो महिलाओं को निकाला गया था। भूकंप के बाद से अब तक कुल 100 लोगों को जीवित निकाला गया है। पर्यावरण मंत्री मुरात कुरुम ने संवादाताओं को बताया कि पांच हजार बचावकर्मी इस काम में लगे हुए हैं। शुक्रवार दोपहर आए भूकंप के कारण तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में इमारतें ढह गईं और इजमिर जिले के सेफेरिहिसार एवं सामोस में छोटी सुनामी भी आई। इसके बाद भी भूकंप बाद के सैकड़ों हल्के झटके आए।
5 / 8
तुर्की के आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि इजमिर में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक बुजुर्ग महिला की मौत डूबने के कारण हुई। स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने बताया कि सामोस में एक दीवार ढहने के कारण फंसी दो किशोरियों की मौत हो गई।
6 / 8
द्वीप में कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं। भूकंप में 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विभाग ने बताया कि भूकंप का केन्द्र इजियन सागर में 16.5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता 6.6 दर्ज की गई।
7 / 8
यूरोपीय- मूध्यसागर भूकंप विज्ञान केन्द्र ने कहा कि शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.9 थी और इसका केन्द्र यूनान के उत्तर-उत्तरपूर्व में सामोस द्वीप में था। प्राधिकारियों ने इजमिर निवासियों को सचेत किया है कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों में अभी नहीं लौटें, क्योंकि भूकंप के बाद आने वाले हल्के झटकों के कारण ये इमारतें ढह सकती हैं।
8 / 8
इजमिर में 3,000 से अधिक राहत कर्मियों और राहत सामग्री भेजी गई है। यूनान और तुर्की के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच दोनों देशों के अधिकारियों ने इस मुश्किल समय में एकजुटता दिखाते हुए संदेश जारी किए तथा यूनान और तुर्की के राष्ट्रपति ने फोन पर बातचीत की।
टॅग्स :तुर्कीअमेरिकासंयुक्त राष्ट्रभूकंपपाकिस्तानजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट